देश

जिस एयरबेस को पाकिस्तान ने किया था ध्वस्त करने का दावा, पीएम मोदी ने उसी बेस पर पहुंचकर पाक को किया बेनकाब

PM Modi Adampur Airbase Visit: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान जवानों का ‘जोश’ काफी ‘हाई’ नजर आया. उन्होंने जवानों के साथ कुछ पल बिताए और उनसे बातचीत भी की.

PM Modi ने एयरबेस का किया दौरा

खास बात यह है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जब पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार झूठा नैरेटिव फैला रहा है कि उसने अपने हमले में भारत के पंजाब के आदमपुर एयरबेस को ध्वस्त कर दिया और उसे भारी नुकसान भी पहुंचाया है, लेकिन पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के दावों की दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी.

 

पाकिस्तान का दावा पूरी तरफ से फर्जी

पीएम मोदी की तस्वीरों ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि आदमपुर एयरबेस एकदम सेफ और सुरक्षित है और पाकिस्तान का दावा पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है. इसी बीच पीएम मोदी की जवानों के साथ मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह वायुसेना के अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारे भी लगाए.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदमपुर एयरबेस में जवानों के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं.”

PM Modi ने जवानों से की बात

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी मंगलवार सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने वायुसेना के जवानों से बातचीत भी की. इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी सेना के जवानों का हौसला अफजाई करते हुए दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, जवानों से बातचीत कर बढ़ाया उनका हौसला, तस्वीरें आईं सामने

इससे पहले पीएम मोदी की बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आईं. खास बात यह है कि एक फोटो में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान मिग-29 और एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 भी दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, ‘क्यों दुश्मन पायलट ठीक से सो नहीं पाते?’ इस खास तस्वीर ने पड़ोसी मुल्क को साफ संदेश देने की कोशिश की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

1 minute ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

8 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

25 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

34 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

44 minutes ago