Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ऑपरेशन सिंदूर पर संबोधन के बाद बॉलीवुड से साउथ तक PM मोदी की जय-जय, इन सितारों ने यूं दिया रिएक्शन

Celebs On PM Modi: ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सक्सेस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात देश को पहली बार संबोधित किया. जिसके बाद बॉलीवुड के भी तमाम सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है.

Celebs On PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया रिएक्ट

Bollywood Celebs on PM Modi: 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान लेने वाले आतंकियों के खिलाफ सेना ने जबरदस्त ऑपरेशन चलाया जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया. ऑपरेशन सिंदूर में लिए गए एक्शन पर भारत-पाक के बीच तनाव भी देखने को मिला. इस बीच ऑपरेशन सिंदूर सफल होने के बाद पीएम मोदी ने बीती रात देश को संबोधित किया और आतंकवाद के खिलाफ कड़े संदेश दिए. वहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ के तमाम सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीएम मोदी के संबोधन पर अपना रिएक्शन दिया है. ऐसे में चलिए जानते हैं किसने क्या लिखा है.

कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के बाद पीएम मोदी के देश के नाम संबोधन पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है. कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी की देश को संबोधित करते हुए वीडियो शेयर किया है और लिखा है ‘राष्ट्र के नाम शानदार संबोधन.’

सुनील शेट्टी के हौसले हैं बुलंद (Celebs On PM Modi)

वहीं पीएम मोदी के संबोधन पर बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा.

आमिर खान ने पीएम मोदी को कहा- धन्यवाद

पीएम मोदी के संबोधन के बाद आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के हवाले से लिखा है ‘ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को सलामी. हम अपने सशस्त्र बलों के साहस, बहादुरी और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संकल्प के लिए धन्यवाद’.

पवन कल्याण ने की पीएम मोदी की तारीफ

साउथ फिल्म के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी पीएम की तारीफ में पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने भी पीएम की कुछ लाइनें कोट की हैं. पवन कल्याण ने लिखा, शानदार! ऑपरेशन सिंदूर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत और इंटरनेशनल कम्यूनिटी को पावरफुल मैसेज दिया.

नूपुर सेनन ने कहा नया भारत

अभिनेत्री नूपुर सेनन ने भी पीएम मोदी के संबोधन की एक वीडियो क्लिप इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है. उन्होंने ‘यह नया भारत है.’

रुपाली गांगुली ने भी की पीएम मोदी की तारीफ

अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी के संबोधन पर कहा है ‘पाकिस्तान पूरी दुनिया से मदद की भीख मांग रहा था. भारतीय सशस्त बल आपने बहुत अच्छा काम किया है. पीएम मोदी जी हमें आप पर गर्व है.’

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital