मनोरंजन

सिल्वर स्क्रीन पर दिखी अमन देवगन-राशा थडानी की केमिस्ट्री, जानें लोगों ने दोनों की जोड़ी को पास किया या फेल?

Rasha-Aman Viral Jodi: अजय देवगन का नाम उन चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल है जिनकी हर एक फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस बीच अभिनेता आजाद फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने गुए है. ये फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में मिली-जुले रिव्यू के साथ रिलीज हुई है.

इसमें रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय के भांजे अमन देवगन ने डेब्यू किया है. सिनेमाघरों में आजाद फिल्म का क्लैश कंगना रनौत की इमरजेंसी से हुई है जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लगाए आपातकाल की घटना पर आधारित है. फिल्म की रिलीज से पहले ही राशा और अमन की केमिस्ट्री लाइमलाइट में रहा. ऐसे में चलिए जानते हैं लोगों ने इन दोनों की जोड़ी को लेकर क्या कुछ कहा है.

राशा-अमन की आजाद का नहीं चला जादू

पहले दिन के हिसाब से राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर निराशाजनक कमाई की. आजाद ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 1 करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है जो कि बेहद कम है.

राशा और अमन की जोड़ी दर्शकों को ज्यादा रास नहीं आ रही है. रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से लग रहा है कि फैंस का सिर्फ निराशा हाथ लगी है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया और रोनी स्क्रूवाला ने फिल्म का निर्माण किया है.

लोगों को कैसी लगी राशा-अमन की जोड़ी?

ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस ने अमन देवगन और राशा थडानी की जोड़ी को एक साथ देखने की लिए एक्साइटमेंट जाहिर की थी. हालांकि, अब बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी एक साथ देखने को मिल चुकी है. ज्यादातर यूजर्स दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. वहीं, दर्शकों ने अजय देवगन की एंट्री को भी शानदार बताया है.

सोशल मीडिया पर उन लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जो फिल्म की कहानी को पुरानी फिल्मों से अलग नहीं मान रहे हैं. एक यूजर ने तो कहा, ‘आजाद फिल्म को मनोरंजन के लिए देखने जा रहे हैं, तो यह भूल न करें.’ दूसरे का कहना है कि ‘मेकर्स ने यह तो दूसरी लगान मूवी ही बना दी है.’

यह भी पढ़ें:खून से लथपथ थे सैफ अली खान, 6 मिनट में लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक ने बताई उस रात की कहानी

क्या है आजाद फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी साल 1920 की है जब भारत के लोग अपनी आजादी की लड़ाई अंग्रेजों से लड़ रहे थे. वहीं मध्य भारत में एक लड़का गोविंदा यानी अमन देवगन है जो अपने पिता के साथ शाही परिवार का अस्तबल संभालता है. उसकी मुलाकात जानकी यानी राशा थडानी नाम की लड़की से होती है जो उसी शाही परिवार की बेटी है. इस कहानी में एक डाकू भी है जिसका नाम विक्रम सिंह (अजय देवगन) है. वो अंग्रेजों के जुल्म से गरीबों को बचाकर खुद को बागी बुलाता है. उसके पास एक बड़ा खूबसूरत सा घोड़ा भी है जिसका नाम आजाद है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago