दुनिया

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: TikTok पर प्रतिबंध, 19 जनवरी से होगा बंद

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार, 17 जनवरी को शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर प्रतिबंध को बरकरार रखते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया. अदालत ने TikTok की मूल कंपनी ByteDance को आदेश दिया है कि वह ऐप को गैर-चीनी खरीदार को बेचे या 19 जनवरी तक अमेरिका में इसे पूरी तरह बंद कर दे.

यह फैसला सर्वसम्मति से नौ जजों ने लिया, जिसमें अमेरिकी कांग्रेस और न्याय विभाग ने इस ऐप को ‘अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा’ बताया.

दो दिन की समय सीमा

TikTok, जिसे अमेरिका में करीब 17 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं, 19 जनवरी से ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं होगा. इसका मतलब है कि अमेरिकी यूजर्स इस लोकप्रिय ऐप को डाउनलोड या अपडेट नहीं कर सकेंगे. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंध कितने समय तक लागू रहेगा.

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे, ने कहा है कि वह इस मामले का ‘राजनीतिक समाधान’ निकालने का प्रयास करेंगे ताकि ऐप को अमेरिका में जारी रखा जा सके.

प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप

सांसदों का आरोप है कि TikTok ‘जासूसी और प्रोपेगेंडा फैलाने की एक मशीन’ है. उनका मानना है कि इस ऐप के जरिए चीनी सरकार अमेरिकी नागरिकों की निजी जानकारी तक पहुंच बना सकती है.

TikTok ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि वह अपने यूजर्स के डेटा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

भारत में पहले से TikTok

भारत ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर TikTok पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया था. भारत में बैन के बाद YouTube Shorts और Instagram Reels को काफी फायदा हुआ. हालांकि, उस समय कई अन्य वीडियो प्लेटफॉर्म्स भी उभरे, लेकिन उनमें से कोई भी लंबे समय तक लोकप्रिय नहीं रह पाया.

यूजर्स पर असर

TikTok पर प्रतिबंध से उन लाखों अमेरिकी यूजर्स पर असर पड़ेगा, जो मनोरंजन, ई-कॉमर्स और विज्ञापन के लिए इस ऐप पर निर्भर हैं. यह देखना बाकी है कि अमेरिकी सरकार इस विवाद का स्थायी समाधान निकाल पाती है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago