अंबानी गणेशोत्सव में बॉलीवुड का जलवा
Ambani Ganeshotsav: जब बात गणेशोत्सव की हो और अंबानी परिवार के एंटीलिया में जश्न न मचे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इस साल भी अंबानी परिवार ने बप्पा का स्वागत बेहद भव्य और शानदार तरीके से किया. लेकिन इस जश्न की असली रौनक तब और बढ़ गई जब देश भर के तमाम बड़े बॉलीवुड सितारे एक ही छत के नीचे ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. सलमान खान से लेकर रणबीर-आलिया और विक्की-कैटरीना तक, हर किसी ने इस पार्टी में लाइमलाइट बटोरी. आइए आपको बताते हैं कि इस साल अंबानी के घर बप्पा की आराधना में कौन-कौन से स्टार्स छाए रहे.
बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जब इस जश्न में पहुंचे, तो सबकी निगाहें उन पर टिक गईं. कटरीना ऑलिव ग्रीन कलर के खूबसूरत अनारकली सूट में बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं, वहीं विक्की भी ऑफ-व्हाइट कुर्ते में काफी जंच रहे थे.
दूसरी तरफ, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अंदाज भी कुछ कम नहीं था. आलिया ने बेहद प्यारी स्लीवलेस साड़ी पहनी थी, जबकि रणबीर नीले रंग के कुर्ते और कोटी में काफी हैंडसम लग रहे थे. वैसे, यह मौका रणबीर के लिए और भी खास था क्योंकि इसी दौरान उनकी फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना भी रिलीज हुआ था.
करीना कपूर खान अपनी पूरी फैमिली यानी पति सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और दोनों लाडलों तैमूर व जेह के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं. करीना का ब्राइट पीला सूट इस महफिल में चार चांद लगा रहा था, वहीं सैफ लाल कुर्ते में नजर आए.
बात करें भाईजान सलमान खान की, तो उनका स्टाइल हमेशा की तरह हटके रहा. वे ब्लू स्ट्राइप्ड शर्ट और जींस में पहुंचे और सिर पर रुमाल बांधकर एक अलग ही कूल अंदाज में पपराजी को पोज दिए. वहीं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी भी बेबी पिंक साड़ी और फ्लोरल कुर्ते में बेहद प्यारी लग रही थी.
जाह्नवी कपूर का मल्टीकलर लहंगा-चोली स्टाइल साड़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसके अलावा कृति सेनन अपनी बहन नूपुर के साथ पहुंचीं और साड़ी में गजब ढाती नजर आईं. अनन्या पांडे पीले रंग की खूबसूरत साड़ी और स्टेटमेंट इयरिंग्स में काफी स्टनिंग लग रही थीं, जबकि काजोल अपने बच्चों नीसा और युग के साथ लाल साड़ी में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं.
इनके अलावा पार्टी में रेखा, गौरी खान, रणवीर सिंह, रितेश-जेनेलिया, और जितेंद्र अपनी बेटी एकता कपूर के साथ शामिल हुए. सचिन तेंदुलकर के परिवार से लेकर तमाम दिग्गज हस्तियों ने इस गणेशोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया. सोशल मीडिया पर इन स्टार्स की तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त जमकर वायरल हो रहे हैं और फैंस इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- उद्धव से लेकर आदित्य ठाकरे तक… आखिर 6 साल बाद क्यों जागी CBI? जानिए किस पर क्या आरोप?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…