Amitabh Bachchan Admitted To Kokilaben Hospital
Amitabh Bachchan Admitted To Kokilaben Hospital: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जी हां एक्टर को आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ने के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है. इस खबर को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन के फैंस से लेकर सिनेमा जगत की कई हस्तियां भी परेशान हो गई हैं. वहीं कई फैंस बिग बी के ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
हॉस्पिटल की तरफ से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को आज सुबह ही एडमिट करवाया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी ये एंजियोप्लास्टी किसी दिल के कारण नहीं बल्कि पैर में हुए क्लॉट की वजह से हुई है. ऐसा कहा है कि बीती शाम उन्हें एक इवेंट में जानें के बाद थोड़ी तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार यानी की आज अस्पताल ले जाया गया. वहां पहुंचने के बाद ही उन्हें भर्ती कर लिया गया और एंजियोप्लास्टी की गई.
यह भी पढ़ें : Alia Bhatt Birthday: 31 साल की हुईं Alia Bhatt, सितारों से सजी थी सेलिब्रेशन की शाम, अंबानी परिवार से पहुंचे ये लोग
फिलहाल अभी भी अमिताभ बच्चन अस्पताल में ही हैं. उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है. वहीं बता दें कि इस मामले में अभी बच्चन साहब के परिवार ने भी कोई बयान नहीं दिया है. फिलहाल डॉक्टर की टीम की निगरानी में अमिताभ का इलाज जारी है.
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…