Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन, हुई एंजियोप्लास्टी

Amitabh Bachchan Admitted To Kokilaben Hospital: अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्टर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया..

Amitabh Bachchan Admitted To Kokilaben Hospital

Amitabh Bachchan Admitted To Kokilaben Hospital

Amitabh Bachchan Admitted To Kokilaben Hospital: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जी हां एक्टर को आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ने के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है. इस खबर को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन के फैंस से लेकर सिनेमा जगत की कई हस्तियां भी परेशान हो गई हैं. वहीं कई फैंस बिग बी के ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ (Amitabh Bachchan Admitted To Kokilaben Hospital)

हॉस्पिटल की तरफ से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को आज सुबह ही एडमिट करवाया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी ये एंजियोप्लास्टी किसी दिल के कारण नहीं बल्कि पैर में हुए क्लॉट की वजह से हुई है. ऐसा कहा है कि बीती शाम उन्हें एक इवेंट में जानें के बाद थोड़ी तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार यानी की आज अस्पताल ले जाया गया. वहां पहुंचने के बाद ही उन्हें भर्ती कर लिया गया और एंजियोप्लास्टी की गई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

यह भी पढ़ें : Alia Bhatt Birthday: 31 साल की हुईं Alia Bhatt, सितारों से सजी थी सेलिब्रेशन की शाम, अंबानी परिवार से पहुंचे ये लोग

डाक्टर की निगरानी में हैं अमिताभ (Amitabh Bachchan Admitted To Kokilaben Hospital)

फिलहाल अभी भी अमिताभ बच्चन अस्पताल में ही हैं. उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है. वहीं बता दें कि इस मामले में अभी बच्चन साहब के परिवार ने भी कोई बयान नहीं दिया है. फिलहाल डॉक्टर की टीम की निगरानी में अमिताभ का इलाज जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism