मनोरंजन

रामायण पर आधारित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन बनेंगे रणबीर कपूर के पिता?

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) लगातार सुर्खियों में बनी है. इस फिल्म कास्ट को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है. अब बताया जा रहा है कि 350 करोड़ के बजट में बन रही इस मूवी में राम के रोल में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साईं पल्लवी और रावण के रोल में यश नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म ‘रामायण’ की कास्ट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Amitabh Bachchan को नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दशरथ का रोल ऑफर हुआ है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुआ है.

फिल्म ‘रामायण’ में दशरथ का रोल करेंगे अमिताभ बच्चन

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की कास्ट में अमिताभ बच्चन भी शामिल हो गए हैं. फिल्म ‘रामायण’ में अमिताभ बच्चन राजा दशरथ का रोल निभाने वाले हैं. इस तरह से अमिताभ बच्चन फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के पिता का रोल करने वाले हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभाने जा रहे हैं. हालांकि, मेकर्स और अमिताभ बच्चन की तरफ से ‘रामायण’ में कास्ट किए जाने को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है. फिलहाल, अमिताभ बच्चन के फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हो गए हैं.

रणबीर कर रहे हैं तैयारी

‘रामायण’ फिल्म में राम का रोल रणबीर कपूर निभाने वाले हैं. अपने किरदार के लिए वो जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं. बीते दिनों ये भी खबर सामने आई थी कि उनकी आवाज और बोलने के अंदाज पर भी काम किया जा रहा है. इसके लिए एक अलग से टीम बनाई गई है. साथ ही कॉस्ट्यूम और लुक को लेकर भी खास ध्यान दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत करेंगे राधिका मर्चेंट से शादी, पहनेंगे इन गुजराती शिल्पकारों के परिधान, दिया प्रोत्साहन

ये है स्टार कास्ट

रणबीर के अलावा स्टार कास्ट में कुछ और नाम भी सामने आए हैं. सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, रावण के रोल में KGF फेम यश, हनुमान के किरदार में सनी देओल का नाम सामने आ रहा है. रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा बन सकती हैं. लारा दत्ता कैकेयी के रोल में नजर आ सकती हैं. हालांकि, अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

3 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

33 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

35 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

35 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago