नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में सीजेआई व अन्य लोग
भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ डी. वाई.चंद्रचूड़ ने डॉ राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी प्रयागराज के उद्घाटन समारोह में पहुंचें। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में सीजेआई डी.वाई .चंद्रचूड़ बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचें जबकि विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज मिश्रा भी रहें। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूण भंसाली ने कार्यक्रम का संचालन किया।
आज इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रेक्षाग्रह में मुख्य अतिथि भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्या का हर काम आराध्य देवी मां सरस्वती की वंदना से शुरू होता है। सरस्वती वंदना के पश्चात वर्चुअल माध्यम से डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया गया।
शिक्षा का मुख्य उद्देश्य मानवता की रक्षा करना- CJI
इस खास मौके पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉक्टर डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद न सिर्फ देश के पहले राष्ट्रपति थे बल्कि वकील भी थे। यह शहर धर्म, न्याय, कला और साहित्य की नगरी है। इस शहर में कानून के विश्वविद्यालय की आवश्यकता पहले से थी। जो आज पूरी हुई। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य मानवता की रक्षा करना होनी चाहिए ।
जनता का विश्वास कानून और न्याय में होता है
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का विश्वास कानून और न्याय में होता है अगर वो टूट जाए तो जनता को सड़क पर उतरने में समय नहीं लगता है। जनता की समस्या अगर सरकार तक पहुंचती है तो समस्या नहीं रहनी चाहिए उसका समाधान होना चाहिए। आने वाली पीढ़ी इस यूनिवर्सिटी से प्रेरणा लेकर संविधान और कानून की रक्षा करेगी।
इसे भी पढ़ें: बिहार के पूर्व डिप्टी-सीएम तेजस्वी यादव और उनके मंत्रियों के विभागों की होगी जांच, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश
वॉइस चांसलर उषा टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद विधि विश्वविद्यालय की बात की जाए तो यहां BA LLB का कोर्स शुरू हो चुका है। अगले साल से LLM और पीएचडी के कोर्स भी शुरू हो जाएंगे।
भारत एक्सप्रेस के लिए अरशद खान के साथ अभिषेक पांडेय की रिपोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
Indore News: इंदौर में महानवमी पर शर्मनाक वाकया; 500 रुपये के लिफाफे की चोरी के…
Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…