अविनाश तिवारी ने बिग बी के सिर पर मार दी थी चोट
Amitabh Bachchan Post After Operation Sindoor: हाल ही में इंडियन आर्मी ने “ऑपरेशन सिंदूर” के ज़रिए पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब दिया, जिससे पूरे देश में गर्व और भावुकता की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया पर तमाम बॉलीवुड सितारों ने इस कार्रवाई की सराहना की और सेना को सलाम किया. लेकिन इन्हीं सब के बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी खामोशी को लेकर चर्चा में आ गए हैं.
जहां बाकी सेलेब्स देशभक्ति और शहीदों को लेकर खुलकर पोस्ट कर रहे हैं, वहीं अमिताभ बच्चन ने इस गंभीर मुद्दे पर अब तक एक भी शब्द नहीं लिखा है. इसके चलते लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनकी चुप्पी को असंवेदनशीलता मान रहे हैं.
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से अमिताभ बच्चन ने करीब 18 ट्वीट किए हैं, लेकिन उनमें से किसी में भी न ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र है, न पहलगाम हमले का. हर ट्वीट सिर्फ एक नंबर पर आकर खत्म हो जाता है, जैसे “5373”, “5372” वगैरह.
22 अप्रैल को किया गया उनका आख़िरी ‘मतलब वाला’ ट्वीट था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, “The Silent X Chromosome… deciding the brain…” उसके बाद से वे सिर्फ नंबर ट्वीट कर रहे हैं.
अमिताभ के लगातार साइलेंट ट्वीट्स को देखकर लोग हैरान हैं. कई यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा, “कोई इनसे फोन छीन लो”, तो किसी ने लिखा, “भाई ये कौन सा गुप्त कोड भेज रहे हो रोज़?”
एक यूजर ने लिखा, “हमारे जवान देश के लिए लड़ रहे हैं, और आप ट्वीट नंबर गिन रहे हो?” कुछ लोग तो इसे ऑटोमेटेड ट्वीटिंग टूल की टेस्टिंग भी बता रहे हैं. एक यूजर ने कहा, “लगता है ये कोई बॉट चला रहे हैं, जो बस नंबर ट्वीट कर रहा है.”
सिर्फ ट्विटर ही नहीं, अमिताभ बच्चन का ब्लॉग भी पिछले कई दिनों से बस एंट्री नंबर और एक लाइन में सिमटा हुआ है. आख़िरी बार उन्होंने लिखा था: “काम हर बीमारी का इलाज है.” लेकिन देश की स्थिति या सेना की कार्रवाई पर उन्होंने अब तक कोई राय नहीं रखी.
लोग कह रहे हैं- “इतिहास आपको माफ़ नहीं करेगा” नेटिज़न्स का कहना है कि जब पूरा देश एक सुर में आतंक के खिलाफ आवाज़ उठा रहा है, तब एक जिम्मेदार और प्रभावशाली शख्स का इस तरह चुप रहना सवाल खड़े करता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप या तो देश के लिए आज कुछ बोल दीजिए, या फिर इतिहास में आपकी चुप्पी दर्ज हो जाएगी.”
अमिताभ बच्चन, जो 82 साल की उम्र में भी फिल्मों और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, इन दिनों अपनी पोस्ट्स को लेकर गंभीर आलोचना का सामना कर रहे हैं. पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, उनकी चुप्पी सोशल मीडिया यूजर्स को खल रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…