देश

भारतीय सैनिकों के रोने से लेकर एयरपोर्ट धमाकों तक…PIB फैक्ट चेक में बेनकाब हो गया कायर पाकिस्तान, फेक न्यूज प्रोपैगेंडा औंधे मुंह गिरा

Bharat Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फेक न्यूज फैल रही हैं. पीआईबी (PIB) फैक्ट चेक के माध्यम से इन भ्रामक सूचनाओं को पहचान कर उन्हें चिन्हित कर लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है. यह गलत सूचनाएं तनाव को और बढ़ा सकती है और जनता की धारणा को गुमराह कर सकती है.

PIB फैक्ट चेक में सारे दावे फेल

इसी क्रम में पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भ्रामक दावे को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ने के कारण भारतीय सैनिक रो रहे हैं और अपने पद छोड़ रहे हैं. पीआईबी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाए गए युवा इंदौर की एक निजी रक्षा कोचिंग संस्थान, इंदौर फिजिकल अकादमी के छात्र हैं, जो भारतीय सेना में चयनित होने की खुशी में भावुक हो रहे थे.

ऐसे ही सोशल मीडिया पर चल रहा है कि भारतीय पोस्ट को तबाह कर दिया गया है. लेकिन यह एक पुराना वीडियो है जिसके लिए पीआईबी फैक्ट चेक ने आगाह किया है. यह वीडियो 15 नवंबर, 2020 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था.

फेक न्यूज की खुली पोल

पीआईबी फैक्ट चेक ने एक और फेक न्यूज की पोल खोली है. इस खबर में बताया जा रहा था कि जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर एयरपोर्ट के पास धमाके हुए हैं. यह अल जजीरा की रिपोर्ट थी. पीआईबी ने ऐसी झूठी खबरों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि केवल आधिकारिक स्रोत पर ही भरोसा बनाए रखें. ऐसे ही जयपुर एयरपोर्ट पर धमाके के दावे झूठे निकले हैं. जयपुर एयरपोर्ट पूरी तरह सुरक्षित है और इसके बारे में जयपुर के डीसी ने भी स्पष्टीकरण जारी किया है.

वहीं, सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है. यह दावा पूरी तरह फर्जी है. पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए ऐसे कंटेंट बनाए जाते हैं. कृपया सतर्क रहें. ऐसे वीडियो फॉरवर्ड न करें.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक ने 26 ठिकानों पर किया हमला, लेकिन हर अटैक को इंडियन आर्मी ने किया नाकाम

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरों में एक दावा यह भी किया जा रहा है कि पाकिस्तान के हमले के कारण भारत के 70 प्रतिशत इलेक्ट्रिक ग्रिड काम नहीं कर रहे हैं. यह दावा भी झूठा साबित हुआ है. भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेट पर इस संघर्ष से जुड़ी सूचनाओं पर पीआईबी फैक्ट चेक लगातार जांच अभियान चला रहा है और देशवासियों को ऐसी खबरों पर यकीन न करने और फॉरवर्ड न करने व संयम बरतने की अपील कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

4 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

57 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

57 minutes ago