मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी, शुरू हुई KBC 16 की शूटिंग, सेट से वायरल हुईं तस्वीरें

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 16 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग इस शो काफी समय इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो चूका है. जी हां शो कौन बनेगा करोड़पति का 16वां सीजन का ऐलान हो गया है. इस बीच बिग बी ने शो के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरें को देख अब शो के प्रेमियों का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है. लीजिए आप भी देखिए वायरल हो रही फोटोज…

बात करें बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अमिताभ बच्चन की तो 81 साल की उम्र में भी आज के नए सितारों को मात देते हैं. फिल्मों के साथ-साथ टीवी रिएलिटी शो के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं.अमिताभ ने बताया है कि शो के सुबह 9 बजे से 5 बजे तक लगातार काम कर रहे हैं. बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा है, ‘निकले थे काम पे अपनी गाड़ी से, रूप स्वरूप हुआ लोगों की जिम्मेदारी से. खेल होने जा रहा है नए सीजन का, स्नेह प्यार बना रहे EF परिवार का.’

शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के तस्वीरें वायरल

इन तस्वीरों में अमिताभ ब्लैक सूट-बूट में दिख रहे हैं. हाल ही में ‘केबीसी’ का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था. इस प्रोमो में में अमिताभ बच्चन इमोशनल स्पीच देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा- हर आरंभ का अंत तय है, मगर अपनों के प्यार में जो आनंद है…तो हर अंत के बाद शुभारंभ निश्चित है. इस वीडियो में कहा गया है कि लोगों की डिमांड पर अमिताभ एक बार फिर इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से सम्मानित हुए बिग बी

वहीं बताते चलें कि बुधवार को बिग बी को ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. अमिताभ ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी और इस मौके की ढेर सारी तस्वीरें उन्होंने शेयर की.

इस तरह से पूरा करना होगा अपना रजिस्ट्रेशन

फिलहाल सोनी लिव पर केबीसी के लिए दो तरह से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. एक तरीका ये है कि इस ऐप पर पूछे गए सवाल का सही जवाब एसएमएस के जरिए भेजा जाए. और दूसरा तरीका ये है, सवाल का जवाब सोनी लिव ऐप की मदद से आगे भेजा जाए. हालांकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु करने से पहले आपको सोनी लिव ऐप पर लॉग इन करना होगा और वहां दिए गए फॉर्म में पूरी जानकारी भरनी होगी. इस प्रक्रिया के बाद जिन लोगों का शो के लिए चयन किया जाएगा, उन्हें इंटरव्यू के लिए मुंबई बुलाया जाएगा. आपको बता दें, अमिताभ बच्चन के केबीसी का 16 वां सीजन 5 अगस्त 2024 से ऑन एयर होगा. आपको बता दें सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ का रजिस्ट्रेशन आज 26 अप्रैल से शुरू हो गया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

18 minutes ago

‘बल से नहीं, आदर से जीतें शूरवीरों का दिल’ पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए बताया सच्चे वीर का असली गुण

PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

18 minutes ago

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

41 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

1 hour ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

2 hours ago