मनोरंजन

जब शूटिंग के सेट पर आधी मूंछ और आधा सिर मुंडवाकर पहुंचे थे Kishor Kumar, दिलचस्प है इसके पीछे की वजह

Kishore Kumar: अपनी आवाज से सबका दिल जीतने वाले किशोर कुमार बॉलीवुड के बहुत बड़े गायक थे. सिंगर होने के साथ-साथ किशोर कुमार एक अभिनेता भी थे. किशोर कुमार ने करीब 88 फिल्मों में काम किया और अनगिनत गाने भी गाए. वो सबसे बहुत अलग थे कुछ लोग उनका स्वभाव पसंद करते थे तो कुछ लोगों को वो काफी अजीब लगते थे.

ऐसा इसलिए क्योंकि किशोर दा काफी मूडी स्वाभाव के थे. उनकी ये खासियत थी कि वो सारा काम अपने हिसाब से करते थे. किशोर कुमार की जिंदगी के कई किस्से हैं जिनकी फिल्मी दुनिया में काफी चर्चा होती है. उनसे जुड़ा एक किस्सा तो ऐसा भी है जिससे सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है वो किस्सा?

किशोर दा ने काट लिया था डायरेक्टर का हाथ

फिल्म के सेट पर उनकी हरकतों का लोग खूब आनंद लेते थे. एक्टिंग से ज्यादा वो मजाक किया करते थे. वहीं उन्होंने अपने घर के बाहर बिवेयर ऑफ किशोर का बोर्ड भी लगा रखा था ताकि जो भी उनके घर आए उनके मजाकिया स्वभाव से सावधान रहे. ऐसा ही एक किस्सा याद आता है जब उन्होंने अपने घर पर आए एक नर्देशक का हाथ ही काट लिया था.

दरअसल, निर्देशक एचएस रवैल किशोर कुमार को उनकी फिल्म करने के लिए पैसे देने के लिए उनके घर आए थे. किशोर कुमार ने बहुत प्यार के साथ पैसे ले लिए. हालांकि पैसे देने के बाद जब एचएस रवैल ने किशोर कुमार से हाथ मिलाने के लिये अपना हाथ बढ़ाया तो किशोर कुमार ने उनके हाथ पर काट लिया. जिसके बाद उन्होंने किशोर दा से इसका कारण पूछा तो किशोर दा ने जवाब देते हुए कहा कि क्या आपने बाहर लगा बोर्ड नहीं पड़ा था.

ये भी पढ़ें: जब 19 साल की उम्र में घर से भाग गया था ये एक्टर, गर्लफ्रेंड का दिल जीतने के लिए खून से लिखा Love Letter, बेहद दिलचस्प है किस्सा

आधी मूंछ-आधा सिर मुंडवाकर सेट पर पहुंचे किशोर कुमार

इतना ही नहीं किशोर दा ने अपने लिए नो मनी नो वर्क की पॉलिसी भी लागू कर रखी थी. वो बिना पैसे के फिल्म करने से मना कर दिया करते थे. वहीं फिल्म करने के बाद अगर उन्हें आधी या कम फीस मिला करती थी तो वो अलग-अलग तरीकों से प्रोड्यूसर्स के नाम में दम कर देते थे.

एक बार तो प्रोड्यूसर ने जब फिल्म के लिए किशोर दा को आधी फीस दी तो वह फिल्म शूटिंग के दौरान आधा सिर और आधी मूंछ मुंडवा कर सेट पर आ गए थे. उनकी इस हरकत पर जब डायरेक्टर ने इसका कारण पूछा तो किशोर दा ने कहा कि आधी फीस तो गेटअप भी आधा ही मिलेगा. जब फीस पूरी मिलेगी तो गेटअप भी पूरा हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

27 seconds ago

1.4 का वह जादुई आंकड़ा, जिसने हिला दी थी खगोल विज्ञान की दुनिया; पढ़िए भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर की प्रेरणादायक दास्तान

19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…

17 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष; नेहा बोरा ने पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…

34 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर, कोटा में धरे गए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…

49 minutes ago

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…

1 hour ago

13 कट्ठा जमीन के खातिर बरसाई थी गोलियां! कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का आरोपी

Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…

1 hour ago