मनोरंजन

अल्लू अर्जुन के घर के बाहर जमकर तोड़फोड़, फेंके गए टमाटर, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हैदराबाद में 4 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ का विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उसका 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी बेगुनाही का दावा कर रहे हैं, जबकि तेलंगाना सरकार और पुलिस उन्हें जिम्मेदार ठहरा रही हैं. इस बीच, रविवार शाम को उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अभिनेता के घर के बाहर प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की. पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

घर के बाहर जमकर तोड़फोड़

प्रदर्शनकारियों ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर तोड़फोड़ की और अभिनेता के घर पर टमाटर फेंके. उनका आरोप था कि अल्लू अर्जुन महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपये की मदद दें और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 8 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें जुबली हिल स्टेशन ले गई. इस दौरान अल्लू अर्जुन अपने घर पर मौजूद नहीं थे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी.

बीजेपी ने हमले की निंदा की

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रदर्शनकारी घर के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं और गमले तोड़ रहे हैं. भाजपा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है. आंध्र प्रदेश भाजपा के नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है और सरकार से माफी की मांग की है.

यह भी पढ़ें- जब शूटिंग के सेट पर आधी मूंछ और आधा सिर मुंडवाकर पहुंचे थे Kishor Kumar, दिलचस्प है इसके पीछे की वजह

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को कुछ प्रदर्शनकारी अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पहुंचे थे और नारेबाजी कर रहे थे. एक प्रदर्शनकारी ने घर की दीवार पर चढ़कर टमाटर फेंके, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों से उनकी हाथापाई हुई. पुलिस ने घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

17 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

33 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

56 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago