मनोरंजन

Animal Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रुक नहीं रही एनिमल की रफ्तार, 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, 16वें दिन इतना रहा कलेक्शन

Animal box office collection Day 16: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से गदर मचा रही है. फिल्म आए दिन करोड़ों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस मूवी ने पिछले दो हफ्ते में पिछली कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं. फिल्म एनिमल रणबीर कपूर के करियर की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है. 1 दिसंबर को रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की इस वॉयलेंट फिल्म का हर एक किरदार चर्चा में बना हुआ है. ‘एनिमल’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखे को मिल रहा है. अब हाल ही में फिल्म ने 16 वें दिन भी हैरान कर देने वाली कमाई की है.

‘एनिमल’ ने 16 वें कितना किया क्लेकशन

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ ने 16 वें दिन 13 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जिसके बाद कुल मिलाकर संदीप रेड्डी वांगा कि फिल्म का टोटल कलेक्शन 498.14 करोड़ के पार पहुंच गया है. अब फिल्म आज रविवार को किसी भी हालत में 500 करोड़ में एंट्री मार लेगी और ऐसा करने वाले एनिमल सिर्फ तीसरे बॉलीवुड फिल्म होगी.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने 15वें दिन 8.3 करोड़ की शानदार कमाई की थी. वहीं अब फिल्म का तीसरे हफ्ता शुरू हो गया है और तीसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शनिवार को फिल्म ने अब तक 6 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. यानी फिल्म ने अब तक 6.17 का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का टोटल कलेक्शन 491.31 हो गया है.

ये भी पढ़ें:इस बॉलीवुड एक्टर ने अपनी पत्नी को दिया देश का सबसे महंगा तलाक, रकम जानकर चौंक जाएंगे आप!

500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है. फिल्म की छप्परफाड़ कमाई ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो एनिमल की ओपनिंग 63 करोड़ के कलेक्शन के साथ हुई थी.

एनिमल के नाम रहा ये रिकॉर्ड

‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ का रिकॉर्ड तोड़ा है. दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. बता दें कि फिल्म में बाप-बेटे के रिश्ते की अद्भुत कहानी दिखाई गई है. रणबीर कपूर फिल्म में लीड एक्टर के रोल में दिखाई दिए हैं तो वहीं अनिल कपूर ने उनके पिता का किरदार निभाया है. इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी की भी अहम भूमिका है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अगले 8 घंटे में मचेगी और खलबली! तेजी से गिरा पारा, 23 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट

IMD Weather Update Today: 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और…

24 minutes ago

छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, 35 हजार जवान तैनात, प्रदर्शन से पहले जनपथ पर हुड़दंगियों की गिरफ्तारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…

43 minutes ago

Sarvpitr Amavasya: एक जिद ने कैसे बदल दिया पितृ लोक का नियम? जानिए अच्छोदा की कहानी

सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…

56 minutes ago