दिल्ली मेट्रो
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के गेट में एक महिला की साड़ी फंसने से मौत हो गई. महिला की मौत के बाद शुरू हुई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें कहा गया है कि मेट्रो के दरवाजे का सेंसर काम नहीं कर रहा था. जिससे महिला के कपड़े गेट में फंसे होने की जानकारी का पता नहीं चल पाया. महिला कई मीटर तक मेट्रो के साथ घसीटती चली गई. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.
जानकारी के मुताबिक, 14 दिसंबर को एक महिला अपने बेटे के साथ नांगलोई से मोहन नगर जाने के लिए यात्रा कर रही थी. तभी ये हादसा हो गया. मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की शुरुआती जांच में पता चला है कि दिल्ली मेट्रो के दरवाजे का सेंसर कपड़ों के फंसे होने की बात नहीं पता कर पाया. जिससे ये हादसा हो गया, पीड़िता की साड़ी और जैकेट गेट में फंस गया था. जिससे महिला कई मीटर तक खिंचती चली गई, बाद में पचरी पर गिर गई. घटना के बाद आनन-फानन में महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि 14 दिसंबर को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक हादसा हुआ था. जिसकी जांच में पता चला है कि महिला यात्री के कपड़े ट्रेन के गेट में फंस गए थे. जिसमें उस गंभीर रूप से घायल हो गई थी. शनिवार की देर रात महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीएमआरएस करेंगे. उन्हें जल्द रिपोर्ट देने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. महिला की पहचान रीना देवी के रूप में हुई है. उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है. ऐसे में अब उनके दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- SBD: दुनिया का सबसे बड़ा कॉरपोरेट ऑफिस, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 67 लाख वर्ग फुट मे बने हैं 4700 ऑफिस
दिल्ली मेट्रो में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. इससे पहले भी कई लोगों ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या की है. अभी कुछ दिन पहले मेट्रो में में एक युवक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी. उस दौरान मेट्रो प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई थी. लोगों का आरोप था कि मेट्रो प्रशासन की लेट लतीफी के चलते युवक की जान गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…
Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के दौरे पर हैं, जहां वे ड्रग्स के…
India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…
Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…