दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
Delhi Metro (फोटो फाइल)
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. दरअसल यात्रा के दौरान एक महिला की साड़ी मेट्रो के दरवाजे में फंस गई. इसके चलते एक महिल कई मीटर तक मेट्रो के साथ घसीटती हुई चली गई और घायल हो गई. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टी कर दी है. एक अधिकारी ने बताया कि घटना 14 दिसंबर की है. जब एक महिला नांगलोई से मोहन नगर की तरफ अपने बेटे के साथ यात्रा कर रही थी. इस बीच इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर घटना घट गई.
वहीं अब महिला के बारे पता चला है कि वह नांगलोई में दो बच्चों की अकेले देखपाल कर रही थी. उसके पति की पहले मौत चुकी थी. अब उसके दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं.
वहीं दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों को शुरुआती जांच में पता चला कि मेट्रो के दरवाजे का सेंसर महिला साड़ी और जैकेट के फंसे होने के बारे में पता नहीं लगा पाया. इसके चलते यह हादसा हुआ है. जब महिला की साड़ी और जैकेट मेट्रो के दरवाजे में फंसी तो वह कई मीटर तक मेट्रो के साथ घसीटती हुई चली गई. इसके बाद वह प्लेटफॉर्म से घसीटती हुई आगे जाकर पटरी पर गिर गई. घटना के तुरंत बाद उसे सफदजंग अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया. हालांकि महिला की जान नहीं बचाई जा सकी.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता अनुज दयाल के मुताबिक, इस घटना की जांच मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CMRS) करेंगे. उनको जल्द ही घटना के जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है. दिल्ली मेट्रो की इस घटना के बाद अधिकारी एक्शन में आए और आगे इस तरह की घटन न हो. इसके लिए जांच की जा रही है. वहीं दरवाजों के सेंसर को भी और बेहतर करने पर ध्यान दिया जाएगा.
दिल्ली मेट्रो के अधिकारी ने बताया है कि महिला पहचान रीना देवी के रूप में हुई है. वह दो बच्चों की मां थी और वह अकेले ही बच्चों की देखभाल करने वाली थी और नांगलोई की रहने वाली थी.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…