Anjali Raghav on Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार Pawan Singh इन दिनों विवादों में हैं. हाल ही में लखनऊ में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अपनी को-स्टार और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूते नजर आए.
इस घटना के बाद पवन सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. वहीं अब अंजलि ने भी चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है और साफ कहा है कि वे अब भोजपुरी फिल्मों और गानों में काम नहीं करेंगी.
अंजलि राघव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा, “दो दिन से लगातार मुझे लोग मैसेज कर रहे हैं कि उस वक्त मैंने एक्शन क्यों नहीं लिया, थप्पड़ क्यों नहीं मारा. लेकिन जो लोग कह रहे हैं कि मैं हंस रही थी या मजे ले रही थी, मैं उनसे पूछना चाहती हूं- क्या किसी लड़की को पब्लिक में ऐसे टच करके कोई जाएगा तो क्या उसे खुशी होगी?”
अंजलि ने बताया कि जब उन्हें गाने के शूट के लिए बुलाया गया था तो उन्होंने साफ कर लिया था कि कोई अश्लील ड्रेस या डबल मीनिंग सीन नहीं होगा. शूट पर सब ठीक रहा, इसलिए उन्होंने लखनऊ इवेंट के लिए हां कर दी.
“मैं स्टेज पर पब्लिक से बात कर रही थी, तभी पवन सिंह ने बोला कि तुम्हारे कपड़ों में कुछ लगा है. मुझे लगा शायद टैग लगा होगा, इसलिए मैंने हंसकर बात टाल दी. लेकिन बाद में मेरी टीम ने बताया कि कुछ भी नहीं था. तब मुझे बहुत बुरा लगा.”
अंजलि ने आगे कहा कि उस वक्त उन्हें समझ नहीं आया कि क्या करें क्योंकि इवेंट पवन सिंह के ही शहर में था और भीड़ पूरी तरह उनका समर्थन कर रही थी.
अंजलि ने कहा- “वो लोग उन्हें भगवान मान रहे थे. अगर मैं वहीं स्टेज पर कुछ बोलती तो क्या कोई मेरा साथ देता? मैंने सोचा कि बैकस्टेज जाकर बात करूंगी लेकिन थोड़ी देर बाद वे स्टेज से उतरकर चले गए. उसके बाद अनाउंस हुआ की इवेंड जोबारा से शुरू होगा इसलिए मैं भी नीचे उतरकर वहां से चली गई और वहां इवेंट खत्म हो चुका था. मैंने उनकी टीम से बात करने की कोशिश भी की लेकिन किसी ने मेरा कॉल नहीं उठाया और नही मुझसे मेरा हाल चाल पूछा.”
अंजलि ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें फोन पर चेतावनी दी गई कि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत स्ट्रॉन्ग है, इसलिए कुछ भी गलत पोस्ट न करें वरना उनके खिलाफ झूठी बातें फैलाई जाएंगी. इसी डर से उन्होंने पहले चुप रहना बेहतर समझा.
अंजली ने कहा कि- “अब ये मामला काफी बढ़ता जा रहा है और मुझे उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है. मुधे समझ नहीं आ रहा मुझे क्या करना चाहिए, आप लोग मुझे बताओ मैं क्या करू?”
ये भी पढ़ें- Allu Arjun के घर पसरा मातम, 94 साल की उम्र में एक्टर की दादी का हुआ निधन, टॉलीवुड में शोक की लहर
अंजलि ने साफ कहा, “किसी भी लड़की को उसकी परमिशन के बिना टच करना गलत है. अगर यही घटना हरियाणा में होती तो वहां की जनता खुद जवाब दे देती. अब मैंने फैसला कर लिया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी. मैं अपने हरियाणा में और परिवार के साथ खुश हूं.”
अंजलि राघव हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस हैं. ‘चंद्रावल देखूंगी’ और ‘गिरे ये आंसू’ जैसे गानों से उन्हें खास पहचान मिली है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…