देश

शिक्षा पर भारी मानसून की तबाही! जम्मू, पंजाब से लेकर कर्नाटक तक बंद किये गए शैक्षणिक संस्थान बंद

Heavy Rains In India: भारत के कई राज्य मानसून की मार से त्रस्त हैं. कई राज्यों में भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी है. जिसकी वजह से 30 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. बारिश की मार सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत भी झेल रहा है. उत्तराखंड से लेकर कर्नाटक तक की सरकारों ने स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिये हैं.

उत्तराखंड

उत्तर भारत का पहाड़ी राज्य उत्तराखंड इस समय भयंकर बारिश और भूस्खलन से जूझ रहा है. नदी-नाले उफान पर हैं. बादल फटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं. जिसकी वजह से राज्य के अधिकारियों ने उत्तराखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं.

जम्मू

इस साल मानसून में जम्मू ने भी भयंकर तबाही झेली. कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं. जिसकी वजह से जम्मू के अधिकारियों ने 25 अगस्त से स्कूलों को बंद करने की घोषणा कर दी है. स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. नसीम जावेद चौधरी ने नोटिस जारी कर कहा है कि जम्मू भर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 30 अगस्त तक बंद रहेंगे. इस दौरान स्कूल प्रमुखों को आदेश दिया गया है कि वो 9 से 12वीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा देने की कोशिश करें.

पंजाब

भारी बारिश की वजह से जम्मू और हिमाचल से सटे पंजाब के कई जिले भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं. जिसको देखते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 26 अगस्त को एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान है. जिसको देखते हुए राज्य के प्राथमिक स्कूल से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों तक चाहे वो प्राइवेट हों या सरकारी सभी 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से मची भयंकर तबाही, 3 लोगों की हुई मौत, 4 लोग लापता

कर्नाटक

इस मानसून कर्नाटक का भी हाल बुरा है. भारी बारिश की वजह से कर्नाटक के कई जगहों पर जलभराव हो गया है. जिसको देखते हुए उपायुक्त मीना नागराज ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया. जिसमें कहा गया है कि राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी, प्राथमिक विद्यालय और उच्च विद्यालय शनिवार को बंद रहेंगे. वहीं कोप्पा, श्रृंगेरी, मुदिगेरे, कलासा और एनआरपुरा तालुक जिलों में स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद रखने के आदेश दिये हैं.

30 अगस्त तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 30 अगस्त तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD ने अपने पोस्ट में कहा है कि इनसैट-3आर उपग्रह इमेजरी से संकेत मिला है कि जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण पंजाब, पश्चिम हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना में बहुत ही तेज बारिश की संभावना है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

32 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

51 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

53 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

60 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

1 hour ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago