Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में हुई खौफनाक घटना को लेकर देशवासियों में क्रोध देखने को मिल रहा है. मंगलवार को हुए इस आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. इस हमले ने राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक, समाज के हर लोग हमले की निंदा कर रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी भावनाएं प्रकट की है. साथ ही अक्षय कुमार से लेकर संजय दत्त तक ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है.
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “पहलगाम में हिंदुओं के साथ नरसंहार हुआ है। हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया है. उससे मन दुखी तो है, लेकिन क्रोध और गुस्से की इंतेहा की कोई सीमा भी नहीं है. मैंने जिंदगी में कश्मीरी हिंदुओं के साथ ऐसा होते हुए बहुत बार देखा है. कश्मीर फाइल्स इसी की एक छोटी सी कहानी थी, जिसे काफी सारे लोगों ने प्रोपेगेंडा बोला था.”
उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “हिंदुस्तान के अलग-अलग इलाकों से छुट्टियां मनाने आए लोगों से उनका धर्म पूछकर मार देना, इस पर कहने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं उस महिला की तस्वीर को भूल नहीं सकता, जो अपनी पति के शव के पास बैठी है. मैं उस पल्लवी का इंटरव्यू सुना, जिसमें वो कह रही थी कि आतंकियों ने जब मेरे पति को मारा तो मैंने खुद को और अपने बेटे को मारने के लिए बोला, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि शायद वो कोई पैगाम पहुंचाना चाह रहे थे.”
सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अनुपम खेर ने कहा, “मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री और पूरी सरकार से दरख्वास्त करना चाहता हूं कि इस बार आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि अगले सात जन्म तक वो ऐसी हरकत करने के लायक नहीं रहें.”उन्होने कहा, “वीडियो बनाने से पहले मैंने कई बार सोचा, ऐसा नहीं है कि मैं अपने जज्बात जाहिर नहीं करना चाहता था, लेकिन मैं अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहता था और अपनी मर्यादा को तोड़ना नहीं चाहता था। दुनिया के किसी भी इलाके में ऐसी हरकत गलत है.”
अक्षय ने लिखा कि- पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की खबर सुनकर दिल दहल गया. बेगुनाह लोगों की इस तरह हत्या करना सरासर हैवानियत है. पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं.
वहीं संजय ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मार डाला. इसे माफ नहीं किया जा सकता. इन आतंकवादियों को ये जानना जरूरी है कि हम चुप नहीं बैठेंगे. हमें इसका करारा जवाब देना होगा. मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदीजी, गृहमंत्री अमित शाह जी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी से निवेदन करता हूं कि उन्हें उनके कर्मों की सही सजा दी जाए.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…