पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग.
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले में 28 सैलानियों की मौत हो गई है. हमले के बाद से ही एनआईए, सेना, जम्मू पुलिस और एसओजी सर्च ऑपरेशन चला रही है. आतंकियों की तलाशी के लिए ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह आज पहलगाम का दौरा कर घटनास्थल पर जायजा लेंगे.
वहीं इस हमले के बाद पीएम मोदी भी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आए हैं. पीएम मोदी दिल्ली ने पालम एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एक हाई लेवल मीटिंग की, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी मौजूद रहे. पीएम मोदी को बैठक में मौजूदा हालात और Pahalgam हमले को लेकर जानकारी दी गई है.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम (Pahalgam) की बैसारन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. प्रारंभ में एक मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 28 हो गई, जिनमें 2 विदेशी नागरिक और 2 स्थानीय लोग भी शामिल हैं. 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 पर्यटक और 3 स्थानीय नागरिक शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर करीब 2:45 बजे आतंकियों ने एक टूरिस्ट से नाम पूछा और फिर उसे सिर में गोली मार दी. इसके बाद आतंकियों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और फरार हो गए. यह हमला अत्यंत योजनाबद्ध और निर्मम था.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…