विदेश से भारत लौटीं युवा फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने अपनी नई फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर भारत एक्सप्रेस की एंकर राधा अग्रवाल से खास बात की. यह फिल्म नीम करौली बाबा की जीवनी पर आधारित है, जिन्हें कलियुग में हनुमान का अवतार माना जाता है. अनुप्रिया इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं. हाल में ही फिल्म की टीम ने वृंदावन में नीम करौली बाबा की समाधि पर पोस्टर अर्पित किया था. अब अनुप्रिया ने अपनी भावनाएं और प्लान साझा किए हैं.
अनुप्रिया नागर ने बताया, “मैंने अपनी स्कूलिंग आदर्श विद्या मंदिर से की. यहीं से मेरा आध्यात्मिक सफर शुरू हुआ. स्कूल बहुत आध्यात्मिक था. हम हर हफ्ते हवन करते थे और संध्या मंत्र सीखे, जो मैंने इंटरव्यू में भी पढ़े.” इसके बाद उन्होंने जम्नाबाई नरसी स्कूल में 11वीं-12वीं की पढ़ाई की. फिर यूके के यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया.
अनुप्रिया नागर ने कहा, “मैं हमेशा से आर्ट, कल्चर, ड्रामा और डांस से जुड़ी रही हूं. यूके में मैं नेशनल लेवल की डांसर रही हूं और भारत का प्रतिनिधित्व दो कॉम्पिटिशन में किया.” वे फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, “मैं इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल और कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भेजना चाहती हूं. यह मेरी जिम्मेदारी है और मैं इसके लिए काम करूंगी. मेरा लक्ष्य नेशनल अवॉर्ड जीतना भी है.”
अनुप्रिया ने बताया कि वह स्विट्जरलैंड जाने वाली थीं, लेकिन इस प्रोजेक्ट को 100% ध्यान देने के लिए ट्रिप टाल दी. वह जल्द उड़ान भरेंगी. नीम करौली बाबा से उनका कनेक्शन मां से जुड़ा है. मां लखनऊ की हैं और बाबा को फॉलो करती थीं. अनुप्रिया ने हाल ही में बाबा की कहानियां सुनीं, खासकर स्टीव जॉब्स वाली. उन्होंने कहा, “स्टीव जॉब्स बाबा के देहांत के दो हफ्ते बाद उनसे मिलने आए थे. अगर विदेशी लोग बाबा की कृपा से दुनिया में कमाल करते हैं और उनके चमत्कार जानते हैं, तो भारतीय क्यों नहीं? हमें ऐसे महान लोगों पर गर्व होना चाहिए जो हमारी धरती पर जन्मे. मैं इस कहानी को पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहती हूं.”
अनुप्रिया नागर ने विदेश में भी चैरिटेबल सोसाइटी चलाई. बच्चों के लिए फंड जुटाए और फेस्टिवल मनाए. उन्होंने कहा, ‘मैं भारतीयों को लोकल और इंटरनेशनल स्तर पर जोड़ना चाहती हूं.’
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…