देश

देश के ‘हार्टलैंड’ में महिलाएं सुरक्षित नहीं? MP सरकार के आंकड़े चौंका देंगे; अब तक 50 हजार महिलाएं लापता

रिपोर्ट- अजय भटनागर


देश के हार्टलैंड से एक चौकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. शुक्रवार (20 फरवरी) को मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के सावल पर जवाब देते वक्त सरकार ने हैरान कर देने वाला आंकड़ा जारी किया है. विक्रांत भूरिया ने वर्ष 2020 से अब तक यानी पिछले लगभग 6 साल में प्रदेश की लापता, गुमशुदा महिलाओं और लड़कियों की जानकारी सरकार से मांगी थी.

सरकार से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में पिछले 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा महिलाएं-बालिकाएं लापता या गुमशुदा दर्ज की गई है. हालांकि इसमें ज्यादातर को पुलिस ने खोज लिया है. मगर इसके बाद भी 50 हजार से अधिक महिलाओं, बालिकाओं का अब तक सुराग नहीं मिला है.

कुल लापता लड़कियों के आंकड़ें

साल 2020 से 28 जनवरी 2026 तक के उपलब्ध आंकड़े महिलाओं और बालिकाओं की गुमशुदगी को लेकर गंभीर तस्वीर पेश करते हैं. सरकार के मुताबिक, इस अवधि में कुल 2,06,507 महिलाएं लापता दर्ज की गईं, जिनमें से 1,58,523 को बरामद कर लिया गया, लेकिन 47,984 महिलाओं का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है.
वहीं 63,793 बालिकाएं लापता हुईं, जिनमें से 61,607 को खोज लिया गया, जबकि 2,186 बालिकाएं अब भी लापता हैं. यानी कुल मिलाकर 50,170 महिलाएं और बालिकाएं ऐसी हैं, जिनका अब तक पता नहीं चल पाया है. ये आंकड़े कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र के सामने बड़ी चुनौती को दर्शाते हैं.

कांग्रेस ने साधा निशाना

इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में महिलाओं को असुरक्षित बताया है. सवाल पूछने वाले कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया इसमें संगठित गिरोह की भूमिका मान रहे हैं. भूरिया के मुताबिक इन संगठित गिरोह को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है. भूरिया ने इस मामले को मानव तस्करी से भी जोड़ते हुए इसे अंतरराज्यीय बताते हुए सरकार से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है. कांग्रेस विधायक के मुताबिक लापता या गुमशुदा महिलाओं और बालिकाओं में सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र से है. इसमें इंदौर पहले स्थान पर है. जिले के अनुसार भी आंकड़े जारी हुए हैं.


ये भी पढ़ें: ‘मुख्यमंत्री का इस्तेमाल कर रही BJP’, तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला


साल-दर-साल बढ़ते आंकड़े

साल-दर-साल मामलों में बढ़ोतरी भी चिंता बढ़ाने वाली है. 2020 से 2025 के बीच हर वर्ष गुमशुदगी के मामलों में इजाफा दर्ज किया गया. वर्ष 2024 में 50,798 मामले सामने आए, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 54,897 हो गई. वर्ष 2026 में भी 28 जनवरी तक ही 4,197 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो आने वाले समय में आंकड़ों के और बढ़ने का संकेत देते हैं. लगातार बढ़ते ये आंकड़े महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर देते हैं.

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

18 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

21 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago