Hanuman Ansh Film Success: हनुमान भक्ति, अध्यात्म और बाबा नीम करोली के चमत्कारों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में सफलता के नित-नए आयाम गढ़ रही है. इस अपार सफलता के बाद दिल्ली में फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर और उनकी पूरी टीम का भव्य सम्मान किया गया. इस खास मौके पर अनुप्रिया नागर ने भारत एक्सप्रेस और इसके CMD उपेंद्र राय का विशेष तौर पर आभार जताया, जिन्होंने फिल्म के सबसे मुश्किल वक्त में उनका मजबूती से साथ दिया.
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अनुप्रिया नागर ने अपनी फिल्म की मार्केटिंग और पब्लिसिटी के वक्त को याद किया. उन्होंने कहा कि मैं सबको बताना चाहूंगी कि भारत एक्सप्रेस वो पहली कड़ी थी, जिसने हमारा साथ दिया. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने फिल्म का एक बार ट्रेलर या पोस्टर भी नहीं देखा था, फिर भी वे हमारे सपोर्ट के लिए मजबूती से खड़े हो गए.
बता दें कि जब मेनस्ट्रीम मीडिया में फिल्म की चर्चा नहीं थी, तब भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने इस सनातनी फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए अपने पूरे नेटवर्क का भरपूर उपयोग किया. यहां तक कि चैनल के CMD उपेंद्र राय पीवीआर दिल्ली में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में सपरिवार पहुंचे थे.
निर्माता ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म व्यावसायिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए बनाई है. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पूरी पूंजी इसमें लगा दी और अपनी फिल्म की नैया हनुमानजी व बाबा नीम करोली के भरोसे छोड़ दी. बहुत जल्द इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी भक्तों के सामने होगा.
इस भव्य कार्यक्रम में श्री राम जन्मभूमि और श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े गोविंद देव गिरि जी महाराज भी शामिल हुए. उन्होंने अनुप्रिया नागर और भारत एक्सप्रेस की इस सनातनी पहल की सराहना करते हुए देश में और हनुमान मंदिर बनाने की बात कही.
उन्होंने स्पष्ट किया कि कृष्ण जन्मभूमि के लिए किसी ‘जन आंदोलन’ की जरूरत नहीं है, क्योंकि मामला कोर्ट में है और उन्हें न्याय की पूरी उम्मीद है. वहीं, अयोध्या राम मंदिर परिसर में हुई हालिया चोरी को महाराज जी ने ‘गलत’ करार देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे प्रकरण दोबारा न हों, इसके कड़े प्रयास होने चाहिए.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…