मनोरंजन

मां से विरासत में मिली आशा पारेख को बहादुरी,जानिए उनके जीवन की अनसुनी कहानी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आशा पारेख ने अपनी एक्टिंग और डांस से खूब नाम कमाया. वह किसी परिचय की मोहताज नहीं है .वो बचपन से ही बहुत बहादुर किस्म की हैं. उन्हें बहादुरी अपनी मां से विरासत में मिली थी. आशा पारेख की मां सुधा पारेख ने आजादी की लड़ाई में तब हिस्सा लिया जब वो गर्भवती थीं. आशा पारेख को गर्भ में लेकर वो आजादी की लड़ाई में कूद पड़ीं थीं. उन्हें रोका गया तब जाकर कहीं उन्होंने अपने कदम पीछे खींचे थे.

शायद मैं जेल में ही पैदा हुई होती

इस बात का जिक्र खुद आशा पारेख ने अनु कपूर के रेडियो शो, ‘सुहाना सफर विद अनु कपूर’ में किया था. आशा पारेख ने बताया था, ‘मेरी मां सुधा पारेख फ्रीडम फाइटर थीं. 1942 में आजादी की लड़ाई चल रही थी. मेरी मां विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं थीं. तब मेरे चाचा ने देखा कि ये तो प्रेग्नेंट है और ये क्या कर रही है.’ आशा पारेख ने आगे कहा था, ‘वो दौड़ते हुए आए और उन्होंने मां से कहा कि आपके ससुर जी बुला रहे हैं. इसलिए उन्हें मोर्चा छोड़कर वापस आना पड़ा था नहीं तो शायद मैं जेल में ही पैदा हुई होती.’

मां सेस मिली डांस की प्रेरणा

आशा पारेख को उनकी मां ने ही डांस के लिए प्रेरित किया था. उन्होंने देखा कि संगीत बजने पर आशा के पैर थिरकने लगते हैं तो उन्हें नृत्य की शिक्षा दिलानी शुरू कर दी थी. आशा पारेख ने आगे बताया था, ‘प्रेमनाथ जी ने मुझे डांस करते हुए देखा तो कहा कि ये लड़की तो बहुत अच्छा डांस करती है वह वीणा राय जी को ले आए, मधुबाला जी को ले आए कि इस लड़की को डांस करते हुए देखो.’

10 साल की उम्र में पहली फिल्म

आशा पारेख को उनके डांस के कारण ही 10 साल की उम्र में पहली फिल्म मिली थी. बिमल रॉय ने उन्हें 1952 की फिल्म ‘मां’ में कास्ट किया था. इसके दो सालों बाद ही आशा पारेख एक और फिल्म में नजर आई थी जिसका नाम, ‘बेटी’ था. आशा पारेख चैतन्य महाप्रभु में भी नजर आई थीं. इसके बाद आशा पारेख ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया था.

दिल देके देखो ने खूब धमाल मचाया

आशा पारेख को बड़ा प्रोजेक्ट मिला, ‘गूंज उठी शहनाई’ के रूप में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और इसके दो दिनों बाद ही उन्हें फिल्म से यह कहते हुए निकाल दिया कि आशा पारेख स्टार मैटेरियल नहीं हैं. लेकिन इसके कुछ दिनों के बाद ही आशा पारेख को दिल देके देखो’ फिल्म मिली. इस फिल्म में आशा पारेख और शम्मी कपूर की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था और इसके बाद से ही आशा पारेख हिंदी सिनेमा की स्थापित अभिनेत्री बन गईं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

48 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

52 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago