मनोरंजन

Ayesha Khan: डायमंड रिंग ने बढ़ाई सगाई की चर्चा, मिस्ट्री मैन संग आईं नजर

Ayesha Khan engagement: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आयशा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आयशा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां भी फैंस के साथ शेयर करती हैं. अब उनकी एक नई सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच उनकी सगाई को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं.

मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं आयशा

आयशा खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों में आयशा व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं. वहीं, उनके साथ मौजूद शख्स का चेहरा तस्वीरों में साफ नजर नहीं आ रहा है.

इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान आयशा के हाथ में नजर आ रही डायमंड रिंग ने खींचा. एक्ट्रेस मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक पोज देते हुए अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं. पोस्ट के साथ आयशा ने कैप्शन में सिर्फ ‘एक सपना’ लिखा, जिसके बाद फैंस को लगा कि शायद एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: गोविंदा-सुनीता की शादीशुदा जिंदगी पर संकट? कोर्ट के बाहर बेटे के साथ हुईं स्पॉट

क्या सच में हुई सगाई?

आयशा की पोस्ट सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस उन्हें बधाई देने लगे. हालांकि, तस्वीरों को गौर से देखने पर मामला कुछ अलग नजर आता है. दरअसल, आयशा ने अपनी पोस्ट में एक जूलरी ब्रांड को भी टैग किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि यह पोस्ट किसी जूलरी ब्रांड के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा हो सकती है. फिलहाल आयशा खान ने अपनी सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. इसलिए तस्वीरों के आधार पर उनकी सगाई की पुष्टि करना जल्दबाजी होगी. वहीं, मिस्ट्री मैन की पहचान भी अभी सामने नहीं आई है.

‘बिग बॉस 17’ के बाद बढ़ी लोकप्रियता

आयशा खान को ‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में भी अपनी अदाओं और डांस से दर्शकों का ध्यान खींचा. इस गाने में उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आई थीं. सोशल मीडिया पर आयशा के डांस वीडियो और ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं. अब उनकी मिस्ट्री मैन वाली तस्वीरों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. सभी की नजर इस बात पर है कि आयशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आगे कोई आधिकारिक खुलासा करती हैं या नहीं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

18 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

42 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

55 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago