लीगल

1900 से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स पर एक्शन; जया बच्चन की याचिका पर दिल्ली HC का कड़ा रुख

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार और दूरसंचार विभाग को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. जया बच्चन ने अश्लील और आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने की मांग की है. जिसपर कोर्ट ने इस संबंध में उचित निर्देश लेने को कहा है. कोर्ट 1 सितंबर को मामले में अगली सुनवाई करेगा.

कई पहलुओं के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाई थी

दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि इंटरनेट पर कुछ प्लेटफॉर्म और वेबसाइटें उनके नाम, पहचान, तस्वीरों और व्यक्तित्व से जुड़े कंटेंट का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल कर रही है. इनमें आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री भी शामिल है. इससे पहले हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया था. नवंबर 2025 में अदालत ने उनके नाम, छवि, समानता, आवाज, हस्ताक्षर और उनकी पहचान से जुड़े अन्य विशिष्ट पहलुओं के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाई थी. अदालत ने माना था कि उनके व्यक्तित्व का इस्तेमाल कर बनाए गए आपत्तिजनक या एआई तकनीक से तैयार किए गए कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई का मामला प्रथम दृष्टया बनता है. जया बच्चन ने उन वेबसाइटों और ऑनलाइन स्रोतों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जहां उनके नाम या पहचान से जुड़े कथित अश्लील वीडियो और अन्य आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध है.

बता दें कि,

हालही में जाह्नवी कपूर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिल चुकी है. जबकि उससे पहले हाई कोर्ट ने तब्बू को राहत दिया था. कोर्ट ने कहा था कि जहां तक आपत्तिजनक कंटेंट की बात है, उसे रोकना ही होगा. जिन फर्जी अकाउंट के बारे में बताया जा रहा है, उनकी संख्या 1900 के आसपास है जैसे फैन पेज वगैरह. कई फिल्म हस्तियों, खिलाड़ियों सहित अन्य सेलेब्रिटीज़ की तस्वीर, आवाज और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल कर फर्जी विज्ञापन या नकली वीडियो बनाया जा रहा है. इससे पहले कोर्ट यह कह चुका है कि डिजिटल युग मे मानहानि और पर्सनैलिटी राइट्स के मामलों के बीच अक्सर मामूली अंतर होता है. अदालत ने कहा कि यह कानून का ऐसा क्षेत्र है, जो अभी विकसित हो रहा है और कई मामलों में मानहानि तथा पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन के तत्व एक दूसरे से जुड़ा हो सकता है.

कई अन्य अदालत का रुख कर चुके

दरअसल यह मामला न केवल उनके व्यक्तिगत अधिकारों से जुड़ा हैं, बल्कि डिजिटल युग में हर आदमी खासकर सार्वजनिक हस्तियों की पहचान और प्रतिष्ठा की सुरक्षा के व्यापक सवाल भी उठाता है. बता दें कि कोर्ट इससे पहले बीजेपी सांसद रवि किशन, बीजेपी सांसद राघव चड्ढा, अमन गुप्ता, फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय, अर्जुन कपूर, अल्लू अर्जुन, गौतम गंभीर फिल्म अभिनेत्री काजोल, बाबा रामदेव, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके है.

यह भी पढ़ें-‘काला हिरण’ विवाद: दिल्ली HC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

19 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

25 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

37 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago