मनोरंजन

Ayushmann Khurrana Birthday: एक एक्ट्रेस और एक फिल्म, जिसने बदल दी आयुष्मान खुराना की किस्मत, 4 साल की उम्र में ही सोच लिया था बनेंगे एक्टर

Ayushmann Khurrana Birthday: बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में आयुष्मान खुराना का नाम हमेशा बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है, जिन्होंने किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बिना ही अपनी मेहनत और टैलेंट से इंडस्ट्री में अपना स्थान बनाया. साल 2012 में आयुष्मान ने ‘विकी डोनर’ से डेब्यू किया और उसी फिल्म ने उन्हें overnight स्टार बना दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने उन्हें एक्टिंग का जुनून जगाया था और उन्हें तय करने में मदद की कि वे एक दिन बड़े अभिनेता बनेंगे?

‘तेजाब’ देख कर जगा एक्टिंग का सपना

आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था. वह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. बचपन में ही उनके अंदर एक्टिंग का बीज पड़ गया था. महज 4 साल की उम्र में उन्होंने अपने माता-पिता के साथ चंडीगढ़ के एक थिएटर में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म ‘तेजाब’ देखी.

1988 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने छोटे आयुष्मान के मन में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का सपना जगा दिया. उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों से कहा कि वे एक्टर बनना चाहते हैं, लेकिन शुरुआत में उनके इस फैसले पर कई लोग हंसते और मजाक उड़ाते. बावजूद इसके, उनके माता-पिता ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का भरोसा दिलाया.

ये भी पढ़ें- Salman Khan ने की दर्द को खूबसूरती से बयां करने वाले 15 साल के इस सिंगर की तारीफ, जानें आखिर कौन है ये?

रेडियो जॉकी से टीवी तक

फिल्मों में कदम रखने से पहले आयुष्मान ने मीडिया और मनोरंजन की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के तौर पर की. पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री लेने के बाद, उन्होंने अपने कॉलेज के अंतिम साल में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की ठान ली. शुरुआती दिनों में उन्हें किसी ने रेडियो जॉकी के लिए चुना और बाद में वीडियो जॉकी बनने का मौका मिला.

इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल ‘कयामत’ और ‘एक थी राजकुमारी’ जैसे शो में काम किया. हालांकि, फिल्मों में जगह बनाने का सफर इतना आसान नहीं था. आयुष्मान ने करीब पांच साल तक संघर्ष किया, ऑडिशन दिए, पोर्टफोलियो दिखाए और कई बार रिजेक्शन झेला.

‘विकी डोनर’ से मिली पहचान

आखिरकार, 2012 में आयुष्मान का इंतजार खत्म हुआ और ‘विकी डोनर’ के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा. इसके बाद तो उनकी स्टारडम की रफ्तार रुकने का नाम ही नहीं ली. आयुष्मान ने साबित कर दिया कि टैलेंट और मेहनत से कोई भी बाहर वाला व्यक्ति इंडस्ट्री में अपनी जगह बना सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

12 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

18 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

19 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

26 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

44 minutes ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

48 minutes ago