Salman Khan: बॉलीवुड के सबसे चहेते सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों से जितने चर्चा में रहते हैं, उतने ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी लोगों का दिल जीतते रहते हैं. इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है. इस बीच वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों का ध्यान खींच लिया है. ये पोस्ट किसी फिल्म, इवेंट या प्रमोशन से जुड़ा नहीं है, बल्कि 15 साल के सिंगर जोनस कोनर को लेकर है. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं ये सिंगर?
सलमान ने की सिंगर की तरीफ
सलमान ने आज यानी रविवार (14 सितंबर 2025) को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें जोनस कोनर नाम का एक युवा सिंगर गिटार बजाते नजर आ रहा है. इस तस्वीर से ज्यादा ध्यान सलमान के कैप्शन ने खींचा. सलमान ने कैप्शन में लिखा, ”मैंने कभी किसी 15 साल के बच्चे को अपने दर्द को इतनी खूबसूरत तरीके से बयां करते नहीं देखा. भगवान तुम्हारा भला करे, जोनस कोनर. बार-बार सुन रहा हूं, ‘फादर इन ए बाइबल’, ‘पीस विथ पेन’, ‘ओह अप्पालाचिया.’ ”सलमना ने ये भी बताया कि उन्हें जोनस के गाने इतने पसंद हैं कि वो उन्हें बार-बार रिपीट मोड में सुन रहे हैं.

भाईजान ने लोगों से की अपील
सलमान ने पोस्ट में अपने फॉलोअर्स और बाकी लोगों से जरूरी अपील भी की. उन्होंने कहा, ”अगर ऐसे बच्चों को न सपोर्ट किया तो फिर क्या किया? भाइयों और बहनों! ये गाने अंग्रेजी में हैं, लेकिन हमारे यहां भी ऐसे ही टैलेंटेड बच्चे हैं. उन्हें प्रोत्साहित करो, उनका शोषण मत करो.” 15 साल के बच्चे के लिए सलमान का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बच्चे के टैलेंट को इतनी खूबसूरती से सराहने पर फैंस सलमान को रियल हीरो बता रहे हैं. बच्चे के साथ सलमान ने भी एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है.
ये भी पढे़ं: Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान की जगह Farah Khan ने संभाली हॉट सीट, 2 कंटेस्टेंट्स की जमकर लगाई क्लास
कौन हैं जोनस कोनर?
जोनस कोनर एक अमेरिकन टीनएजर सिंगर और सॉन्गराइटर हैं. वो अपने पर्सनल लिरिक्स और रुहानी गायकी के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि ‘फादर इन ए बाइबल’, ‘पीस विथ पेन’, और ‘ओह अप्पालाचिया’ वो गाने हैं जो जोनस कोनर ने गाए हैं और इनमें अपना दर्द और भावनाएं गहराई से बताई हैं. जोनस परफॉर्मेंस के दौरान कम से कम इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि उनकी आवाज और कहानी कहने का अंदाज लोगों के दिल को छू सके. जोनस के गानों के लिरिक्स उनकी पर्सनल लाइफ की जर्नी, स्ट्रगल्स और मुश्किलों से इंस्पायर होते हैं.
शूटिंग में बिजी सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 19 को होस्ट करते दिखाई दे रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में जारी है. इस फिल्म की कहानी साल 2020 में भारत-चीन सरहद पर हुई झड़प पर आधारित है. इस झड़प में भारत के 20 सिपाही शहीद हो गए थे. वहीं चीन का भी नुकसान हुआ था. फिल्म में सलमान सेना के जवान के किरदार में हैं। इस रोल को निभाने के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


