मनोरंजन

‘हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा’, प्रयागराज में जुटे ‘महाभारत’ के सितारे; बागेश्वर बाबा के मंच से कर दिया बड़ा ऐलान!

Bageshwar Dham Mahabharat Actors Speech: संगम नगरी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में उस वक्त रोमांच चरम पर पहुँच गया, जब मंच पर 90 के दशक की ‘महाभारत’ के दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आए. शो में युधिष्ठिर (गजेंद्र चौहान) और दुर्योधन (पुनीत इस्सर) का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं ने मंच से अपने ‘फायर’ बयानों (Mahabharat Actors Speech) के जरिए उपस्थित जनसैलाब में जोश भर दिया. दोनों ही कलाकारों ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब समय आ गया है जब भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित करनी चाहिए.

‘शास्त्र के साथ शस्त्र और स्वास्थ्य भी जरूरी’: पुनीत इस्सर (दुर्योधन)

परदे पर ‘दुर्योधन’ के रूप में अपनी धाक जमाने वाले पुनीत इस्सर ने सभा में मौजूद माताओं-बहनों को सीधे तौर पर सतर्क रहने की चेतावनी दी. उन्होंने अपील की कि हिंदू समाज जाग गया है और अब बच्चों को सनातन धर्म की शिक्षा देना अनिवार्य है.

इसके साथ ही पुनीत ने जबरन धर्म परिवर्तन और बहू-बेटियों को बहलाने-फुसलाने जैसी घटनाओं पर चिंता जताई और लोगों को इससे बचने की सलाह देते हुए कहा कि केवल शास्त्र ज्ञान काफी नहीं है, ‘शस्त्र विद्या’ भी जरूरी है. पुनीत ने युवाओं को नियमित व्यायाम और शारीरिक मजबूती पर भी जोर दिया ताकि वे धर्म की रक्षा कर सकें.

‘राष्ट्र से बड़ी कोई प्रतिज्ञा नहीं’: गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर)

मंच से अपनी बात (Mahabharat Actors Speech) रखते हुए गजेंद्र चौहान, जो युधिष्ठिर के किरदार के लिए घर-घर में जाने जाते हैं, काफी आक्रामक नजर आए. उन्होंने धर्म विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गजेंद्र ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो लोग धर्म के विरोध में काम कर रहे हैं, उनका ‘सत्यानाश’ होना तय है.

उन्होंने महाभारत की शिक्षाओं का हवाला देते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प में कोई भी पिता, पुत्र, परिवार या व्यक्तिगत प्रतिज्ञा ‘राष्ट्र’ से ऊपर नहीं हो सकती. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के हित के लिए पुरानी बेड़ियों को तोड़ना ही होगा.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में केजरीवाल का गेम ओवर!… राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों को BJP सदस्य के तौर पर मिली मान्यता; अब क्या करेंगे संजय सिंह?

धीरेंद्र शास्त्री के मंच से बदली सियासी हवा?

धीरेंद्र शास्त्री, जो खुद ‘हिंदू राष्ट्र’ के मुखर समर्थक रहे हैं, उनके मंच पर इन कलाकारों की मौजूदगी ने इस एजेंडे को और धार दे दी है. हाल ही में शिवाजी महाराज पर उनके बयान को लेकर हुए विवाद के बाद, महाभारत की इस ‘कास्ट’ का समर्थन मिलना उनके समर्थकों के लिए एक बड़ी जीत की तरह देखा जा रहा है. प्रयागराज की इस सभा ने साफ कर दिया है कि बागेश्वर धाम का मंच अब केवल कथा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक और वैचारिक क्रांति का केंद्र बनता जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago