BB19 New Promo: ‘बिग बॉस 19’ का रविवार वाला एपिसोड यानी वीकेंड का वार इस बार धमाकेदार होने वाला है. वजह सिर्फ सलमान खान का तीखा अंदाज ही नहीं, बल्कि उनकी खास मेहमान काजोल भी होंगी, जो स्टेज पर आकर एपिसोड का मजा दोगुना करने वाली हैं.
काजोल हाल ही में जियो सिनेमा पर रिलीज हुए अपने शो ‘द ट्रायल सीजन 2’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंचेंगी. सलमान खान ने बड़े ही गर्मजोशी भरे अंदाज में काजोल का स्वागत किया. दोनों ने पुराने दिनों को याद किया और फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के हिट गाने पर डांस भी किया. यहां तक कि काजोल ने सलमान को मज़ाकिया अंदाज में छेड़ते हुए कहा, “बस जैकेट और टी-शर्ट निकाल दो.” दर्शकों के लिए ये पल बेहद मजेदार साबित होगा (BB19 New Promo).
शनिवार के वार में जहां गौरव खन्ना की क्लास लगी थी, वहीं रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को रियलिटी चेक दिया. प्रोमो में सलमान, कैप्टन अभिषेक से पूछते हैं, “क्या आपको पता है कि आपके कैप्टन बनने के पीछे किसका हाथ है?” जब अभिषेक अशनूर का नाम लेते हैं, तो सलमान कहते हैं, “आप जैसे दोस्त सबको मिलें.”
सलमान ने साफ तौर पर अशनूर से पूछा कि अगर आपका कनेक्शन इतना मजबूत था, तो फिर बचाने के लिए नाम लेते समय आपने अभिषेक को क्यों नहीं चुना? इस सवाल पर अशनूर का चेहरा उतरता नजर आया.
ये भी पढ़ें- 350 से ज़्यादा फिल्मों में काम कर चुके मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड
इतना ही नहीं, सलमान ने अभिषेक को भी आड़े हाथों लिया और कहा, “आप जूते की नोंक पर रखते हो ना दुनिया को? और आपके अपने दोस्त आपको जूते की नोंक पर रखते हैं.” सलमान की यह बात सुनकर अभिषेक हंसने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनका असली कंफ्यूजन छिप नहीं पाया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…