मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) को दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी घोषणा की. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलियाली अभिनेता को बधाई दी है. यह सम्मान उन्हें 23 सितंबर 2025 को दिया जाएगा.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफ़ारिश पर, भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा. मोहनलाल का उल्लेखनीय सिनेमाई सफ़र पीढ़ियों को प्रेरित करता है. इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है. उनकी बेजोड़ प्रतिभा, बहुमुखी प्रतिभा और अथक परिश्रम ने भारतीय फ़िल्म इतिहास में एक स्वर्णिम मानक स्थापित किया है. यह पुरस्कार 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा.”
On the recommendation of the Dadasaheb Phalke Award Selection Committee, the Government of India is pleased to announce that Shri. Mohanlal will be conferred the prestigious Dadasaheb Phalke Award 2023.
Mohanlal’s remarkable cinematic journey inspires generations! 🌟
The… pic.twitter.com/n1L9t5WQuP
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 20, 2025
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने लिखा मोहनलाल जी प्रतिभा और अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं. दशकों लंबी अपनी अनूठी कलात्मक यात्रा के माध्यम से, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच में एक प्रमुख हस्ती के रूप में उभरे हैं, और केरल की संस्कृति के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता है. उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उत्कृष्ट अभिनय किया है. फिल्म और रंगमंच के विभिन्न माध्यमों में उनकी प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है. दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने पर उन्हें बधाई. उनकी उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करें.
Shri Mohanlal G is a symbol of talent and acting versatility. Through decades-long unique artistic journey, he stands as a prominent figure in Malayalam cinema and theater, with a deep commitment to Kerala culture. He has also delivered outstanding performances in Telugu, Tamil, Kannada, and Hindi films. His brilliance across film and theater mediums is truly inspiring.
Congratulations to him on receiving the Dadasaheb Phalke Award. May his achievements inspire future generations. https://t.co/4MWI1oFJsJ pic.twitter.com/MJp4z96RlV
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2025
2 बार मिल चुका है नेशनल अवार्ड
इससे पहले भी मोहनलाल बेस्ट एक्टर के लिए दो बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीत चुके है. ‘लालेत्तन’ (Lalettan) के नाम से मशहूर सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) साढ़े चार दशकों से भी अधिक समय से दर्शकों के दिलों परअपनी एक्टिंग राज कर रहे हैं. केरल से लेकर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा के अलग-अलग पर्दों पर मोहनलाल ने 350 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है और हर किरदार ने अपनी छाप छोड़ी है.
पिछले साल एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के लिए दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया था.
ये भी पढ़ें: Kalki 2 से बाहर होने के बाद Deepika Padukone का पहला पोस्ट, मेकर्स को दिया जवाब, शेयर की SRK की दी सलाह
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

