दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर
Deepika-Ranveer Visit Siddhivinayak Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं. रणवीर सिंह और दीपिका का ये पहला बच्चा है जिसे लेकर दोनों ही बहुत एक्साइटेड है. दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सितंबर 2024 में ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं.
ऐसे में डिलीवरी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ हाथों में हाथ डाले बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं है. एक्ट्रेस के साथ ससुरालवाले और मायकेवाले भी साथ दिखे. पूरा परिवार मिलकर दीपिका और आने वाले बच्चे के लिए आशीर्वाद लेने बप्पा के दरबार में पहुंचे है. सोशल मीडिया पर अब दोनों स्टार्स की फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही है.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए यह महीना काफी अहम है क्योंकि वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाले हैं. ऐसे में अब आने वाले बेबी के लिए बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे है. इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं. रणवीर ने क्रीम कलर का कुर्ता पजामा पहना था.
तो वहीं, दीपिका ने हरे रंग की साड़ी में रणवीर सिंह का हाथ थामे मंदिर पहुंचे है. इसी महीने दीपिका की डिलीवरी भी है. वह बहुत कम बाहर आना जाना कर रही हैं. मगर गणेश चतुर्थी के मौके पर वह बप्पा का आशीर्वाद लेना चाहती थीं. ऐसे में पूरा भवनानी परिवार मंदिर पहुंचा.
मंदिर द्वार तक दोनों के परिवार को भी देखा गया. दीपिका और रणबीर का परिवार भी मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किएं. तस्वीर में दीपिका और रणबीर के माता-पिता और उनकी बहन दिख रही हैं. दीपिका की मॉम उज्जला पादुकोण ने भी हरी साड़ी को चुना है.
ये भी पढ़ें:Punjab: क्यों खाली हो रहा है मशहूर सिंगर Diljit Dosanjh का गांव?
इसके बाद दोनों ने दर्शन किए और दर्शन करने के बाद दोनों वहां मौजूद लोगों से मिले. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक साथ यूं मंदिर परिसर में जाता देख फैंस भी उन्हें दुआएं दे रहे हैं और दीपिका व उनके होने वाले बच्चे की अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि दोनों चर्च भी गए थे, लेकिन ना तो दोनों की किसी चर्च से तस्वीर सामने आई और ना ही दोनों ने शेयर की है.
दीपिका और रणवीर की 2018 में शादी हुई थी. 6 साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2012 में डेटिंग शुरू की थी. हाल में ही दोनों ने प्री-डिलीवरी फोटोशूट करवाया था. जहां दोनों का बोल्ड अंदाज देखने को मिला था.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…