वीडियो ग्रैब-ANI
Telangana: तेलंगाना के हैदराबाद में आइसक्रीम में शराब मिलाकर बेचने वाले गिरोह को अधिकारियों ने दबोच लिया. शुक्रवार को अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी और बताया कि सोशल मीडिया मंच के जरिए मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने आइसक्रीम की फैक्ट्री में छापेमारी की और गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने बताया कि आइसक्रीम में शराब मिलाकर बेचना अपराध की श्रेणी में आता है.
इस पूरी घटना को लेकर तेलंगाना के मद्य निषेध एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त एसवाई कुरैशी ने बताया, “कल एसटीएफ बी टीम ने आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बच्चों को बेचे जाने का मामला पकड़ा. आइसक्रीम पार्लर हैदराबाद के जुबली हिल्स रोड पर है. उन्होंने कहा कि आइसक्रीम का सेवन ज्यादातर बच्चे करते हैं. ऐसे में शराब या व्हिस्की मिलाकर आइसक्रीम बेचना खतरनाक चलन है. इससे पहले हमने चॉकलेट में गांजा मिलाते देखा है. अब आइसक्रीम का मामला सामने आया है. हमने 11.5 किलो आइसक्रीम जब्त की है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने पैरालंपिक पदक विजेताओं से की बात, बोले- ‘पदक जीतना देश के लिए सबसे बड़ा तोहफा’
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक्साइज पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के जुबली हिल्स में व्हिस्की युक्त आइसक्रीम बेचने की घटना सामने आई है. उत्पाद शुल्क प्रवर्तन टीम ने 11.5 किलोग्राम व्हिस्की आइसक्रीम जब्त की और रैकेट में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया है. एक्साइज टीम ने जुबली हिल्स में रोड नंबर 1 और 5 पर एक कैफे आइसक्रीम पार्लर पर छापा मारा, जहां उन्हें व्हिस्की आइसक्रीम खुलेआम बिकती हुई मिली. शरथ चंद्र रेड्डी द्वारा संचालित पार्लर प्रत्येक किलोग्राम आइसक्रीम में 60 मिलीलीटर व्हिस्की मिलाकर ऊंचे दामों पर बेच रहा था. आरोपी दयाकर रेड्डी और शोभन अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर अपने उत्पाद का विज्ञापन भी कर रहे थे. पुलिस ने 23 पीस, कुल 11.5 किलोग्राम व्हिस्की आइसक्रीम जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…