शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण
Besharam Rang Song : बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ‘पठान’ से चार साल बाद पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. किंग खान के फैंस बेसब्री से फिल्म रिलीज के इंतजार में हैं. इस इंतजार को थोड़ा कम करने के लिये ‘पठान’ का ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग रिलीज किया गया. गाना रिलीज होने के बाद दीपिका की बिकिनी पर बवाल भी शुरू हो गया. ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग रिलीज किया गया. गाना रिलीज होने के बाद दीपिका की बिकिनी पर बवाल भी शुरू हो गया. ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग को लेकर इतनी बातें हो रही हैं, तो जान लेते हैं. कि दीपिका और शाहरुख के आउटफिट डिजाइन करने वाली डिजाइनर कौन है.
देश की टॉप स्टाइलिस्ट शालीना नथानी (Shaleen Nathani) जो बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुट एक्ट्रेर्स और एक्टर के लुक को एक अलग अंदाज देती हैं. हाल ही में रिलीज फिल्म ”पठान” (Pathaan) के गाने ‘बेशरम रंग’ में शालीन ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)को जबरदस्त लुक दिया है. जिस लुक का हर कोई दीवाना हो रहा है. ये बात तो साबित हो चुकी है कि दोनों कलाकार फिल्म ”पठान” में अपने सबसे हॉट अंदाज में नजर आए हैं. वहीं शालीना ने इस राज से पर्दा उठाया कि. उन्होंने किस तरह इस बेमिसाल स्टाइल स्टेटमेंट को क्यूरेट किया. जिनकी तस्वीर लोगों के दिलो-दिमाग में हमेशा के लिए बस जाएगी.
ये भी पढ़ें- Box Office: दृश्यम 2 को कड़ी टक्कर देगी अवतार 2, जानें अजय देवगन की फिल्म ने कितनी कमाई की
जिसके बाद शालीना ने आगे कहा. “मेरी दिल की तमन्ना थी कि मैं इस गाने को इस तरह से बनाऊं. जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा हो. मैं चाहती थी कि उनके कपड़े बहुत अलग हों. जैसा कि आप आमतौर पर इस तरह के गानों में देखते हैं. उन्होंने जो स्विमसूट पहने हैं और हमने जिन रंगों का इस्तेमाल किया है सब कुछ बिल्कुल अलग है. मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी. जो लोगों के दिलों में बस जाए. शाहरुख के लिए भी हम थोड़ा एंटी-फिट. कूल शर्ट तैयार करने में सफल रहे और बहुत-सी एक्सेसरीज के साथ उन्हें इस अंदाज में पेश किया. दोनों कलाकारों का एटीट्यूड वाकई लाजवाब है और वो इन कपड़ों में काफी शांत और सहज दिखाई देते हैं.”
शालीना ने आगे कहती है. “मैं इस तरह के दो बेमिसाल एक्टर्स को ड्रेस पहनकर तैयार होने के लिए नहीं कह सकती थी. क्योंकि हॉट अंदाज में कपड़े पहनने की बात की जाए तो इस मामले में उन दोनों से बेहतर और कोई नहीं हो सकता हमने इस गाने को सिर्फ एक डांस नंबर की तरह नहीं देखा. बल्कि हमने इसे एक ऐसे मूड के रूप में देखा. जहां दो लोग किसी पार्टी में जाने के लिए बाहर निकलते समय कपड़े पहने होंगे इस गाने में इन सभी चीजों को शामिल किया गया जो मेरे लिए वाकई बड़ी अच्छी बात थी. इसलिए उनके कपड़े भी ऐसे लग रहे थे जिसे कोई लड़की या लड़का सामान्य तौर पर पहन सकता है.इस तरह. ये मेरे लिए थोड़ा कैजुअल फैशन था.” 25 जनवरी फिल्म पठान रिलीज होने को तैयार है.
–भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…