देश

Petrol-Diesel Prices Today: कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol-Diesel Price 15 Dec 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. पिछले कुछ समय से हम बार-बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते और उतरते हुए देख रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में लगातार उठापटक होती रहती है. तो क्या आज भी हमारे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव आया है.

भारत की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और इंडियन ऑयल ने अपने 15 दिसंबर को नए जारी कर दिए गए है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में गिरावत के बाद भारत में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है. भारत  में 21 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

SMS भेजकर जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती है. क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. लेकिन आप भी अपने यहां पर एक एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

बता दें कि आप अपना डीलर कोड जानन के लिए सरकारी तेल कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है. जहां आप अपने यहां का कोड जानकर पेट्रोल डीजल के दाम जान सकतें है.

ये भी पढ़ें-  Bihar News: बिहार में जहरीली शराब से 30 मौतों पर बोले नीतीश के मंत्री- पावर बढ़ाओ, सब बर्दाश्त कर लोगे

अभी आपके यहां क्या हैं तेल के दाम

ताजा अपडेट के मुताबिक, कोलकाता में पेट्रोल प्रति लीटर 106.03 रु बिक रहा है और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इस आधार पर महानगरों के मामले में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल सबसे सस्ता बिक रहा है. हालांकि, दिल्ली से भी सस्ता पेट्रोल अन्य शहरों में मिल रहा है. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये बिक रहा है तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago