भोजपुरी एक्ट्र्रेस अक्षरा की मुश्किलें बढ़ीं
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं जहां कुछ दिन पहले भभुआ में उनके कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ ने मुश्किलें बढ़ाई थी, वहीं अब एक साल पहले एक कार्यक्रम में शामिल होने पर पटना पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस चिपका दिया है. हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अभिनेत्री की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
कार्यक्रम में हुई थीं शामिल एक्ट्रेस अक्षरा
बता दें कि पूरा मामला वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर साल 2021 में हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा है.भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को नवंबर 2021 में पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार में बुलाया गया था.
इस दौरान अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वैशाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, और उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और भोजपरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था.
इस मामले में अन्य सभी ने बेल ले ली, लेकिन अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली. इसी के बाद गुरुवार को पुलिस उनके पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पहुंची.
बताया जा है कि अगर वक्त रहते एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं, तो अभिनेत्री की मुश्किल और बढ़ सकती है.
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…