Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भोजपुरी एक्ट्र्रेस अक्षरा की बढ़ीं मुश्किलें, पटना पुलिस ने घर के बाहर चिपकाया नोटिस

भोजपुरी एक्ट्र्रेस अक्षरा की मुश्किलें बढ़ीं

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं जहां कुछ दिन पहले भभुआ में उनके कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ ने मुश्किलें बढ़ाई थी, वहीं अब एक साल पहले एक कार्यक्रम में शामिल होने पर पटना पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस चिपका दिया है. हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अभिनेत्री की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

कार्यक्रम में हुई थीं शामिल एक्ट्रेस अक्षरा

बता दें कि पूरा मामला वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर साल 2021 में हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा है.भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को नवंबर 2021 में पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार में बुलाया गया था.

इस दौरान अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वैशाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला,  और उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और भोजपरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था.

इस मामले में अन्य सभी ने बेल ले ली, लेकिन अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली. इसी के बाद गुरुवार को पुलिस उनके पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पहुंची.

बताया जा है कि अगर वक्त रहते एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं, तो अभिनेत्री की मुश्किल  और बढ़ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital