मनोरंजन

Bhojpuri Actress Trishakar Madhu: “तुम्हारा वीडियो है मेरे पास, कॉल करो, नहीं तो वायरल कर दूंगा”, भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु को मिली धमकी

Bhojpuri Actress Trishakar Madhu: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु (Bhojpuri Actress Trishakar Madhu) इनदिनों फिर चर्चा में हैं. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जूस पी रही हैं. इसी वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है- “तुम्हारा वीडियो है मेरे पास, कॉल करो, नहीं तो वायरल कर दूंगा.”

साल 2021 में एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का एमएमएस वायरल हुआ था. इसके बाद वो रातों रात लाइमलाइट में आ गई थीं. उनके वीडियो पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच काफी बवाल मचा था. हालांकि बाद में एक्ट्रेस के समर्थन में कई बड़े कलाकार उतर गए थे. जिसके कुछ दिनों बाद त्रिशाकर भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी थीं.

दरअसल, एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु (Bhojpuri Actress Trishakar Madhu) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जूस पी रही हैं. वो किसी म्यूजिक वीडियो के शूटिंग सेट पर हैं और साड़ी में शादीशुदा महिला के गेटअप में नजर आ रही हैं. इसमें एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है. वीडियो वो बेहद ही प्यारी लग रहीं. इसमें उनकी खूबसूरती कमाल की लग रही है. साथ ही चेहरे पर ग्लो भी देखने के लिए मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Babita Kapoor Birthday: करिश्मा ने मां बबीता कपूर के बर्थडे पर शेयर की पुरानी तस्वीर, करीना ने दिया रिएक्शन ‘उफ्फ्फ मम्मी कितनी हॉट थीं..’

वीडियो को शेयर करने के साथ ही त्रिशाकर ने लिखा, मस्ती. वीडियो में कोई उनसे पूछता है कि आप क्या पी रही हैं? इस पर भोजपुरी एक्ट्रेस बताती हैं कि ये मोजिटो है. फिर सामने से आवाज आती है कि ये क्या होता है? इस पर फिर से त्रिशा जवाब देती हैं कि आपको नहीं पता है? वो कहती हैं कि ये एक तरह का ड्रिंक होता है, जो कि फ्लेवर्ड होता है. इसके बाद इस पर लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सांस्कृतिक उत्सव के बीच दिखी राष्ट्र निर्माण की ताकत: जानिए कैसे डिफेंस से लेकर AI तक देश की तकदीर बदल रहा है IIT कानपुर

आईआईटी कानपुर केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं बल्कि आधुनिक भारत के रक्षा, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण…

4 minutes ago

दिवाली से पहले दिल्ली गैस चैंबर बनने की ओर? 287 दिनों में सबसे खराब हुई हवा, AQI पहुंचा 350

Delhi Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. राजधानी…

1 hour ago

कल्पना पटोवारी का ‘जगत के पालक दीनानाथ’ छठ गीत बना आस्था का स्वर, भक्तों के दिलों को छू रहा भजन

प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटोवारी का छठ गीत 'जगत के पालक दीनानाथ' श्रद्धालुओं के बीच…

1 hour ago

कैंसर के इलाज का हवाला; जयदीप सेंगर की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने मांगा सीबीआई का जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में…

1 hour ago