पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (फोटो ani)
Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. इसलिए उनके भाई और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने भी बेंगलुरु ग्रामीण से अपना पर्चा दाखिल कर दिया है. इसको लेकर चुनाव में इसे कांग्रेस का बैकअप प्लान बताया जा रहा है. बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka) ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार (DK Shivakumar) की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दी गयी थी.
कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा याचिक खारिज किए जाने पर कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा कि मैं कानून की अदालत में विश्वास करता हूं. मैं जानता हूं बीजेपी अलग-अलग जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है.
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने चुनाव आयोग, आयकर, ईडी, लोकायुक्त और सीबीआई को जो कुछ भी भरा है, मेरे सभी कागजात पारदर्शी हैं. वे इसे एक अलग प्रारूप में व्याख्या करने की कोशिश कर रहे हैं. वे मेरे लिए समस्याएं पैदा करना चाहते हैं और वे मुझे परेशान कर रहे हैं. आयकर विभाग की ओर से मुझे नोटिस दिए गए हैं. मैं अदालत के मामलों के बारे में बात नहीं करना चाहता. वे जो कुछ भी देंगे मैं उसका सामना करने के लिए तैयार हूं.
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मैं उच्च न्यायालयों का दरवाजा खटखटाऊंगा. मैं आखिरी सांस तक लड़ूंगा. मैं कानून की अदालत में विश्वास करता हूं. वहीं उच्च न्यायालय में आय से अधिक संपत्ति मामले में उनकी याचिका खारिज किए जाने पर कहा मुझे अभी भी विश्वास है कि उन्होंने अन्याय किया है. सब कुछ पारदर्शी है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीजेपी कर्नाटक के लोगों को ब्लैकमेल कर रही है. कोविड, सूखे और किसी भी तरह की परेशानी के दौरान डबल इंजन मदद नहीं कर सका. वे पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और कई अन्य विपक्षी सरकार के राज्यों को परेशान कर रहे हैं. हम इन सभी दबावों को झेल सकते हैं. मैं लोगों की अदालत में विश्वास करता हूं, वे (भाजपा) विभिन्न एजेंसियों का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं हर कदम पर बहुत सतर्क हूं, मैं भी एक राजनीतिक जानवर हूं”.
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…
झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…