मनोरंजन

Urvashi Rautela Video: भोजपुरी सॉन्ग में उर्वशी रौतेला के डांस ने मचाई सनसनी, मीत ब्रो का म्यूजिक भी है गर्दा छाप

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कभी अपने हॉट फोटोशूट को लेकर तो कभी किसी फिल्म को लेकर वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं, अब उर्वशी रौतेला के एक वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. वह एक भोजपुरी सॉन्ग में नजर आ रही हैं, जिसने उनके फैंस को भी सरप्राइज कर दिया है. वीडियो में उर्वशी भोजपुरी गाने ‘राजा जी’ पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो को 13 लाख व्यूज मिल चुके

इस गाने को मीत ब्रदर्स और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. यह भोजपुरी सॉन्ग राजा जी 27 अक्टूबर को रिलीज हुआ था और यह दो साल पहले रिलीज हुआ ‘डायमंड दा हार’ का भोजपुरी वर्जन है. साउथ की फिल्म और गानों के रीमेक बनाने की होड़ लगी है और भोजपुरी इंडस्ट्री भी इसमें पीछे नहीं है. इस सॉन्ग में म्यूजिक और लिरिक्स के साथ उर्वशी के डांस ने जो तड़का लगाया है, वो व्यूअर्स को बहुत पसंद आ रहा है. जाहिर है फैंस को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है और इसके व्यूज भी इसपर मुहर लगा रहे हैं. इस गाने को अब तक 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora Home Photos: बेहद आलीशान है मलाइका अरोड़ा का घर, तस्वीरों में देखें

भोजपुरी इंडस्ट्री में उर्वशी की एंट्री

Meet Bros ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल MB पर यह म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है, जो भोजपुरी के चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है. इस सॉन्ग का नाम ‘एक डायमंड का हार लायदा यार हमरे राजाजी…’है. इस गाने में उर्वशी एक्ट्रेस की सहेली का किरदार निभा रही हैं. शादियों के सीजन में उर्वशी का यह गाना युवाओं की धड़कनें बढ़ा रहा है. उर्वशी के लटकों-झटकों ने फैंस को मदहोश कर दिया है और इस परफॉर्मेंस

फैन्स को पसंद आ रहा सॉन्ग

गाने के व्यूज को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि भोजपुरी गानों के फैंस को यह कितना पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं इस गाने पर यूट्यूब यूजर्स लगातार कॉमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कॉमेंट किया कि इस गाने को 50 मिलियन व्यूज मिलने चाहिए. तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि भोजपुरी नेक्स्ट लेवल पर ही जा रहा है. इससे यह साफ है कि गाने के साथ-साथ लोग उर्वशी की भी तारीफ कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

1 minute ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

2 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

18 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

47 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

55 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago