आस्था

Numerology: मूलांक 4 वाले लोगों की जिंदगी रहती है ऐसी, इस कारण लोग रहते हैं इनसे दूर

Numerology: अंक शास्त्र में मूलांक 4 को बहुत ही खास माना गया है. ज्योतिष में इस अंक वाले लोगों के भाग्य को लेकर कई बातें कही गई है. जिसके आधार पर इनके भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है. अब तक इनका जीवन कैसा रहा है और इनका स्वभाव कैसा रहता है इस बात का अनुमान भी इनके मूलांक द्वारा लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं अनुमानत: कैसा रहता है इनका भविष्य.

जन्म के आधार पर 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 4 माना जाता है. बात करें इनके स्वभाव की तो ऐसे लोगों को काफी घमंडी समझा जाता है. यह एकांत में रहना पसंद करते हैं. ऐसे में यह जल्दी किसी से मिलते भी नहीं. मूलांक 4 वाले लोगों का स्वामी ग्रह राहु है.

राहु के कारण ही इन लोगों के जीवन मे कई तरह की समस्या आती रहती है. इनका किसी एक काम में मन नहीं लगता और यह बार-बार अपना पेशा बदलते रहते हैं. जिस कारण इनके जीवन में भी स्थिरता नहीं रहती. इन्हें कामयाबी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है.

किस स्वभाव के होते हैं मूलांक 4 वाले

इस मूलांक वाले लोग जल्दी किसी के दबाव में नहीं आते. इन्हें अपना जीवन बिंदास रहते हुए खुलकर जीनें में मजा आता है. हालांकि इनकी कोशिश यह भी रहती है कि इनके आसपास जितने लोग हैं वह सभी खुश रहें. ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है और यह काफी चालाक होते हैं. बुरी से बुरी परिस्थितियों में भी यह घबराते नहीं हैं. यह जिस क्षेत्र में हाथ आजमाते हैं, उसमें सफलता इनके कदम चूमती है. इनकी रचनात्मकता के कारण लोग इनके काम से प्रभावित होते हैं. हालांकि अपने घमंड के कारण कई बार लोग इनसे दूरी भी बना लेते हैं.

मूलांक 4 वालों का पेशा

ऐसे लोग अपने जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं. कार्यक्षेत्र में यह काफी ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं. एक बार अगर इन्होने किसी काम को करने की ठान ली तो भले ही कितनी बाधाएं आ जाएं, उसे पूरा करने के बाद ही छोड़ते हैं. मूलांक 4 वालों में सरकारी अधिकारी, इंजीनियर, व्यापारी या फिर सफल राजनेता बनने के सभी गुण मौजूद होते हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

33 minutes ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

39 minutes ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

45 minutes ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

1 hour ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

1 hour ago