मनोरंजन

Box Office पर होने वाली है बड़ी जंग, बॉर्डर 2 से पहले भिड़ेंगे सनी देओल के दो फौजी

2025 को खत्म होने में बस केवल कुछ महिने और बचे हुए है, लेकिन साल के इन आखिरी महिने फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद ही रोमांचक होने वाला है. क्योंकी आने वाले महीनों में कई बड़ी रिलीज होने वाले हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

सितंबर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर रंग नहीं जमा पाई, लेकिन अक्टूबर के पहले ही हफ्ते में सिनेमाघरों में धमाका होने वाला है. आपको बता दें की इस अक्टूबर सिनेमाघरों में भयंकर टकरार देखने को मिलने वाली है.

वरुण धवन व ऋषभ शेट्टी में होगी भिड़ंत

जहां 2 अक्टूबर को एक ओर कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित ‘कांतारा चैप्टर 1’, वहीं दूसरी ओर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज होगी. इन दोनों फिल्मों के बीच क्लैश ने ही बॉक्स ऑफिस में हंगामा खड़ा कर दिया है, लेकिन दिलचस्प मोड़ तब आया जब इस टक्कर से सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर 2 का नाम जुड़ गया.

दरअसल ‘बॉर्डर 2’ जनवरी 2026 में रिलीज होगी, जिसमें वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ सनी देओल के साथ फौजी की भूमिका निभाते दिखेंगे. लेकिन इससे पहले ही अक्टूबर में ये दोनों कलाकार एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे. वरुण की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का सीधा मुकाबला ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगा, और इसी फिल्म से अब दिलजीत दोसांझ भी जुड़ चुके हैं.

वरुण धवन की बढ़ेंगी मुश्किलें

खबरों के मुताबिक, दिलजीत ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए एक खास गाना शूट करेंगे. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग फिल्म की हिंदी बेल्ट में पकड़ और मजबूत बना सकती है. इससे वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म की मुश्किलें बढ़ना तय है.

गौरतलब है कि ‘कांतारा’ ने पहली बार जब रिलीज़ होकर धूम मचाई थी, तब यह सिर्फ साउथ में आई थी. लेकिन बाद में हिंदी वर्जन ने भी शानदार कमाई की. यही वजह है कि मेकर्स ‘चैप्टर 1’ को पैन इंडिया दर्शकों के लिए पेश कर रहे हैं. इस फिल्म को हिंदी बाजार में एए फिल्म्स रिलीज करेगी, जो रवीना टंडन के पति अनिल थडानी की कंपनी है.

अक्टूबर होगा दर्शकों के लिए रोमांचक

ऐसे में दर्शकों के लिए अक्टूबर की शुरुआत बेहद रोमांचक होने जा रही है. एक ओर पौराणिक और रहस्यमयी दुनिया से जुड़ी ‘कांतारा चैप्टर 1’ होगी, तो दूसरी ओर रोमांस और फैमिली ड्रामा से सजी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’.

इन दोनों के बीच टकराव का खास पहलू यही है कि वरुण और दिलजीत, जो ‘बॉर्डर 2’ में साथ फौजी बनकर नजर आने वाले हैं, वे इससे पहले ही बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से भिड़ेंगे.

ये भी पढ़ें:जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर मेरठ में लॉन्च, अक्षय कुमार ने कहा- किसानों की कहानी दिखाएगी फिल्म

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

23 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

27 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago