Urdu Conclave 2026

जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर मेरठ में लॉन्च, अक्षय कुमार ने कहा- किसानों की कहानी दिखाएगी फिल्म

मेरठ के शॉपिक्स मॉल में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर लॉन्च किया. अक्षय ने बताया कि यह फिल्म किसानों की समस्याओं पर आधारित है.

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मेरठ पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड पड़ी. मौका जॉली एलएलबी 3 मूवी के ट्रेलर लॉच का था. मेरठ के शॉपिक्स मॉल के वेव सिनेमा में एलएलबी 3 मूवी का ट्रेलर लॉच किया गया.

19 सितंबर को जॉली एलएलबी थी मूवी रिलीज होने जा रही है. 9 सितंबर को अक्षय कुमार का जन्मदिन था और अपने जन्मदिन के अगले दिन अक्षय कुमार मेरठ पहुंचे और वो बेहद खुश भी नजर आए. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला तीनों एक ही कार से मेरठ पहुंचे थे.

तीनों सबसे पहले शॉपिक्स मॉल के पहले तल पर पहुंचे और यहां बने मंच पर पहुंचकर लोगों को अभिवादन किया. अक्षय कुमार ने कहा कि जॉली एलएलबी थी. इतना सुनते ही दर्शकों ने अक्षय अक्षय के नारें लगाने शुरू कर दिए.

अक्षय ने कहा कि ये फिल्म किसानों पर आधारित है और इसे जरूर देखने जाए, क्योंकि ये समाज में जागरूकता का एक बड़ा संदेश देगी. फिल्म में जज की भूमिका निभाने वाले सौरभ शुक्ला ने कहा कि भाईयों कल अक्षय कुमार का जन्मदिन था मेरठ की नानखताई तो खिला दो.

ये भी पढ़े:‘ Jolly LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा में भिड़ेंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, लगेगा हंसी का तड़का

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read