मनोरंजन

Bigg Boss 19: अमाल मलिक और तान्या मित्तल में भिड़ंत, फूट-फूट कर रोई तान्या

Bigg Boss 19: टीवी का मोस्ट एंटरटेनिंग रियलिटी शो बिग बॉस 19 के घर में वीकेंड के वार से पहले एक बार फिर वोट देने को लेकर अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच भिड़ंत हो गई है.

शो में अमाल मलिक और तान्या मित्तल को एक कपल की तरह देखा गया, लेकिन अमाल ने साफ कर दिया कि उनके और तान्या के बीच कुछ नहीं हो सकता. कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है. प्रोमो में अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच बहस देखी जा रही है.

प्रोमो में हुई वोट को लेकर बात

प्रोमो में जीशान, तान्या से कहते हैं कि तुमने ऐसा कहा कि तुम अमाल को वोट दोगी.” तान्या कहती है, “ऐसा कुछ नहीं है…मैं तो बस मजाक-मस्ती कर रही थी.” इस बात पर अमाल भड़क जाते हैं और कहते हैं कि मुझे ऐसे दोस्त नहीं चाहिए जो मेरी पीठ पीछे अलग बातें करें.

प्रोमो में आगे तान्या रोने लगती हैं और अमाल ही तान्या को चुप कराने आते हैं. दर्शकों को एक बार फिर शो में तान्या का अमाल मलिक के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर देखने को मिलेगा. तान्या कहती हैं, “तू कभी अपने आप को मेरी जगह पर रखकर देख यार,” लेकिन अमाल कहते हैं, “नहीं रख पाऊंगा क्योंकि मैं चाहता हूं कि फिर तू मेरी जगह पर आकर देखे, जैसे तू सबको डायरेक्टली बोलती है…ऐसे आगे जाकर मुझे भी बोलेगी.

अमाल कर रहें तान्या का इस्तेमाल- फैंस

प्रोमो सामने आने के बाद फैंस का कहना है कि अमाल सिर्फ तान्या का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों का ये भी कहना है कि तान्या सच में अमाल को पसंद करने लगी हैं.

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “तान्या बहुत तेज़ है, कैसे लोगों को अपनी तरफ रखना है, इसको सब पता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “तान्या घर के लोगों का निशाना बनती जा रही है, क्योंकि वह दूसरों की तरह न तो चिल्लाती है और न ही गाली-गलौज करती है. कुनिका जैसे लोग उसे छेड़ते रहते हैं, नेहल उसे उकसाता रहता है, और अब अमाल भी लड़ रहा है.”

ये भी पढ़ें: OG Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले दिन लोगों को बना दिया दीवाना, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें कितना रहा कलेक्शन

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

19 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

29 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

30 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

58 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago