मनोरंजन

फरहाना भट्ट से झगड़े के बाद एक बार फिर कमजोर पड़े मृदुल, सारे घरवालों ने मिलकर लगाई फरहाना को फटकार

Mridul Crying: ‘Bigg Boss 19’ के घर में इस हफ्ते की शुरुआत ही जबरदस्त ड्रामे से हुई. बीते एपिसोड में फरहाना भट्ट और मृदुल तिवारी के बीच ऐसी बहस छिड़ी कि पूरा घर सन्न रह गया. मालती चाहर और फरहाना की बातचीत के दौरान कुछ ऐसा कहा गया कि मेकर्स को ऑडियो तक म्यूट करना पड़ा. लेकिन अभिषेक कुमार के रिएक्शन से इतना तो साफ हो गया कि बात काफी तीखी थी. उन्होंने कहा, “मैं किस शो में आ गया हूं, क्या सुनना पड़ रहा है!” इसके बाद मृदुल ने जब बात बताने की कोशिश की तो फरहाना भड़क उठीं, और मामला ड्यूटी तक जा पहुंचा.

फरहाना ने ड्यूटी करने से किया इनकार

एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि गार्डन एरिया में मृदुल, फरहाना को अपनी ड्यूटी पूरी करने के लिए समझाने की कोशिश करते हैं. लेकिन फरहाना साफ इनकार कर देती हैं. यहीं से झगड़ा बढ़ जाता है. फरहाना कहती हैं, “अब तू अकड़ेगा तो मैं उससे दस गुना ज्यादा अकड़ूंगी.” इस पर मृदुल तिलमिला जाते हैं और पलटकर बोलते हैं, “आपको खाने की जगह एक चीज खानी चाहिए, शर्म.”

इस पर फरहाना भड़क उठती हैं, “तूने अपनी भाषा देखी है? शर्म कर.” मृदुल भी पीछे नहीं हटते, जवाब देते हैं, “मुझे अपनी लैंग्वेज पर प्राउड है. तुम्हारी सालाना इनकम से ज्यादा मुझे यहां बैठने का मिला है फरहाना जी.” फरहाना का पारा और चढ़ जाता है. वह कहती हैं, “तू यहां कैसे आया है, सबको पता है. तू डिजर्व ही नहीं करता ये जगह.” मृदुल गुस्से में बोल पड़ते हैं, “सबसे घटिया लोगों में सबसे नंबर वन पर हो आप. भैंस के आगे बीन बजा रहा हूं.”

गौरव खन्ना का भी फूटा गुस्सा

घर के बाकी सदस्य स्थिति संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती. लिविंग एरिया की ड्यूटी के दौरान गौरव खन्ना, शहबाज, अभिषेक और अमल मृदुल के साथ खड़े नजर आते हैं. गौरव कहते हैं, “सब मृदुल पर चढ़ रहे हैं.” इस बीच मृदुल भावनाओं में टूट जाते हैं और रो पड़ते हैं. अभिषेक उन्हें गले लगाते हुए चुप किया.

वहीं, कुनिका आग में घी डालने का काम करती हैं. वह पूछती हैं कि फरहाना से किसी ने कुछ क्यों नहीं कहा. इस पर गौरव भड़कते हैं और बताते हैं कि मृदुल ने खुद सबको रोका था ताकि मामला और न बिगड़े.

ये भी पढ़ें- Tollywood: ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास ने अप्सरा-सी दिखने वाली इस अभिनेत्री के साथ आज तक क्‍यों काम नहीं किया?

“तीन दिन में कमजोर कर दिया”- फूट पड़ा मृदुल का दर्द

दूसरे प्रोमो में मृदुल का दर्द छलकता दिखाई देता है. वह कहते हैं, “तीन दिन में सबने मुझे कमजोर कर दिया. मैं सुबह उठकर गार्डन और बेडरूम साफ करता हूं, कूड़ा बदलता हूं, आटा गूंथता हूं, बर्तन करता हूं, सब काम करता हूं, फिर भी मुझे कमजोर कहा जा रहा है.”

वह आगे कहते हैं, “फरहाना बाहर जाएगी तो समझेगी कि किससे बहस की है उसने. 25 साल में पागल हो जाएगी.” अभिषेक ने फरहाना से सवाल किया कि क्या उनकी कैप्टेंसी में मृदुल ने कभी काम से मना किया? फरहाना ने जवाब देने से इंकार कर दिया. इस पर प्रणित ने कहा, “क्या तुम्हें कोई इमोशन फील ही नहीं होता?”

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

16 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

18 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

18 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत कर रहे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago