देश

नासिक में भीषण हादसा! शिरडी साईं बाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 3 की मौत और 4 घायल

Road Accident In Nashik: शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए आ रहे साईं भक्तों के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए.

ये भीषण सड़क हादसा नासिक में हुआ है. जहां कार पर से नियंत्रण खो देने से कार पलट गई. जिसमें 3 श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवा दी.

कार चालक ने खो दिया था नियंत्रण

दरअसल एक कार में सवार होकर 7 लोग शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे. साईं बाबा के दर्शन कर सभी कार सवार श्रद्धालु वापस लौट रहे थे. जब वो नासिक के येओला तालुका के एरंडगांव रायते शिवरात इलाके में पहुंची. तभी कार चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से कार पलट गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

रास्ते में एक घायल ने तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत नासिक ले गए, लेकिन रास्ते में ही एक और घायल श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया. वहीं बाकी चार घायलों का नासिक के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस कर रही छानबीन

पुलिस के अनुसार ये सभी घायल साईं बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे. नासिक में उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों का पता लगा रही है.

ये भी पढ़ें- ब्राजील के रियो में बड़ा पुलिस अभियान, 80 की मौत, 2500 जवानों ने संभाली कमान

पहले भी हो चुका है सड़क हादसा

बता दें कि, 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. समृद्धी महामार्ग पर जऊलका पुलिस स्टेशन के अंतर्गत डव्हा के पास इस दुर्घटना में म्यांमार के तीन नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

हादसे का शिकार हुई इनोवा कार मुंबई से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए जा रही थी. कार में सवार सभी लोग म्यांमार के निवासी थे. रात के समय तेज रफ्तार के कारण चालक का कार पर नियंत्रण छूट गया था और कार सीधे सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

43 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago