Salman Khan Crying: ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले जहां एक तरफ गौरव खन्ना की जीत का जश्न लेकर आया, वहीं दूसरी तरफ ऐसा लम्हा भी सामने आया जिसने पूरे सेट का माहौल भावुक कर दिया.
ये पल तब आया, जब सलमान खान ने अपने बेहद करीब रहे धर्मेंद्र को याद किया. जैसे ही उन्होंने धरम पाजी का नाम लिया, उनकी आवाज कांपने लगी और आंखों में आंसू उमड़ आए. कुछ पल के लिए पूरा स्टेज शांत हो गया, बस सलमान के डूबते हुए शब्द और हवा में फैली उदासी बाकी रह गई.
यह भावुक मोड़ तब आया जब प्रणित मोरे के एविक्शन से पहले एक स्पेशल वीडियो चलाया गया, इस वीडियो में उन पलों को शेयर किया गया जब धर्मेंद्र ‘बिग बॉस’ में आए थे. वीडियो देखने के बाद सलमान खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. धर्मेंद्र के साथ उनकी बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं थी. कई बार धरम जी ने सलमान को अपना “तीसरा बेटा” भी कहा था और प्यार से हमेशा उनके सिर पर हाथ रखा था.
वीडियो खत्म होते ही सलमान की आवाज में ही दर्द दिख रहा था, उन्होंने कहा- “अगर मैंने अपने करियर में किसी को फॉलो किया है, किसी की तरह बनने की कोशिश की है, तो वो धरम जी हैं. वो असली सुपरस्टार थे… और हमेशा रहेंगे.” बस इतना कहने के बाद एक्टर की आवाज टूटती चली गई और उनकी आंखें भर आईं.
सलमान ने बताया कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ और 24 नवंबर उनके पिता सलीम खान का जन्मदिन है. यह संयोग उन्हें अंदर तक हिला गया. उन्होंने आगे कहा कि 8 दिसंबर, यानी फिनाले का दिन, धर्मेंद्र का जन्मदिन है. यही दिन उनकी मां सलमा खान का भी जन्मदिन है. एक्टर ने कहा- “धरम जी और मां का बर्थडे एक ही दिन पड़ता है… और आज हम उन्हें याद कर रहे हैं,” इतना कहते ही सलमान की आंखों से आंसू बह निकले. क्रू का एक सदस्य तुरंत रूमाल लेकर पहुंचा.
सलमान ने इस दौरान देओल परिवार का नाम लेते हुए उनकी दृढ़ता और गरिमा की तारीफ की. उन्होंने कहा- “मेरा दुख तो कुछ भी नहीं… सोचिए सनी, बॉबी, प्रकाश आंटी, हेमा जी और बच्चियों पर क्या गुजरी होगी. जिस सम्मान के साथ उन्होंने धरम जी को विदाई दी, वो मिसाल है.” उनके शब्दों में इतना दर्द था कि दर्शक भी भावुक हो उठे.
ये भी पढ़ें- गौरव खन्ना बने सीजन-19 के ‘Bigg Boss’, ट्रॉफी के साथ मिली 50 लाख की प्राइज मनी
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…