गौरव खन्ना Bigg Boss विनर
Bigg Boss 19 Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने बिग बॉस ट्रॉफी अपने नाम करते हुए विनर का ताज अपने सिर सजाया है. अनुपमा जैसे तमाम शोज में काम कर चुके एक्टर टीवी जगत का बड़ा नाम हैं और उनके चाहने वालों ने उन्हें इस ट्रॉफी का हकदार माना और विनर भी बनाया. गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 का विनर बनने पर सलमान खान ने चमचमाती ट्रॉफी दी. साथ ही, शो के मेकर्स की ओर से उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई है.
फरहाना भट्ट बनीं रनर अप
बिग बॉस सीजन 19 के टॉप 2 में फरहाना भट्ट ने भी अपनी जगह बनाई. हालांकि, वो अपने सिर ये ताज नहीं सजा पाईं. वो फिनाले में रनरअप रहीं. पूरे सीजन में उनकी मौजूदगी काफी मजबूत रही और यही वजह रही कि फैंस ने उन्हें वोटिंग करके गौरव खन्ना के बगल में खड़ा कर दिया.

क्यों फेमस हैं गौरव खन्ना?
गौरव खन्ना एक जाने-माने टीवी एक्टर हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो CID में सीनियर इंस्पेक्टर कबीर के रोल से और स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया के किरदार से मिली. उन्हें अनुपमा में शानदार एक्टिंग के लिए इंडियन टेली अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है.
- इंस्टाग्राम पर गौरव के 2.1M फॉलोअर्स है.
- ट्विटर पर 17k लोग उन्हें फॉलो करते हैं.
ये भी पढ़ें: फूटकर रोए सलमान! Big Boss में अचानक उठी धर्मेंद्र की बात, सनी–बॉबी को ‘भाई’ ने बताई दिल की बात
विनर गौरव खन्ना के शो में आने से पहले भी लाखों चाहने वाले थे और अब उन फॉलोवर्स की संख्या और तेजी से बढ़ने वाली है. अनुपमा में उनके कैरेक्टर को खूब पसंद किया गया था. गौरव खन्ना कानपुर के रहने वाले हैं और वो पिछले करीब 2 दशक से टीवी दुनिया में एक्टिव हैं. उन्होंने साल 2006 में भाभी सीरियल से एक्टिंग में कदम रखा था. इसके बाद वो कुमकुम, अर्द्धांगिनी और सीआईडी जैसे कई शोज में दिख चुके हैं.
अनुज कपाड़िया ने बनाया स्टार
गौरव खन्ना की फैन फॉलोविंग तब और बढ़ गई जब वो टीवी शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया बनकर 2020 में दिखे. उनके इस रोल के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. सलमान खान ने भी शो में उनके गेम की खूब तारीफ की थी.
टॉप 5 कंटेस्टेंट
बिग बॉस 19 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, और तान्या मित्तल शामिल थे. इनमें से गौरव खन्ना टीवी जगत के बड़े नाम हैं, प्रणीत मोरे एक स्टैंडअप कॉमेडियन, अमाल मलिक म्यूजकि वर्ल्ड का बड़ा नाम हैं, और तान्या मित्तल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर. फरहाना भट्ट की बात करें तो वो पीस एक्टिविस्ट हैं.
ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी बेअसर, Bigg Boss में पवन सिंह ने मचाया धमाल; देखें वीडियो
Bigg Boss 19 के फिनाले में धमाल
बिग बॉस 19 का फिनाले में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने धमाल मचा दिया. पवन सिंह ने सलमान खान के साथ स्टेज पर जमकर डांस किया और फैंस को एंटरटेन किया. पवन सिंह के अलावा कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और करण कुंद्रा जैसे कई सितारे फिनाले में शामिल हुए. पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी कि वे शो में शामिल न हों, लेकिन पवन सिंह ने इस धमकी को नजरअंदाज किया और शो में पहुंचे.
24 अगस्त को हुई थी शुरुआत
बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की शुरुआत 24 अगस्त को हुई थी और हमेशा की तरह इस बार भी शो को सलमान खान ने होस्ट किया. अब आज यानी 8 दिसंबर को इस सीजन को अपना विनर गौरव खन्ना के रूप में मिल गया है. इससे सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने बधाइयों की बाढ़ ला दी है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



