Bigg Boss 19 Security: रियलिटी शो बिग बॉस 19 हमेशा से चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार सुर्खियों का बड़ा कारण शो नहीं बल्कि इसके होस्ट Salman Khan की सुरक्षा है.
सुपरस्टार को पिछले कुछ सालों से लगातार धमकियां मिल रही हैं और यही वजह है कि मेकर्स ने सेट पर सिक्योरिटी के इंतज़ाम बेहद कड़े कर दिए हैं.
एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ ऋषि नेगी ने हाल ही में बताया कि सलमान खान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर दी गई है. उन्होंने साफ कहा कि अब जब भी सलमान शो पर मौजूद होते हैं, तब लाइव ऑडियंस को सेट पर नहीं बुलाया जाता. इतना ही नहीं, सेट पर आने वाले हर व्यक्ति चाहे वह स्थायी स्टाफ हो, अस्थायी वर्कर या कोई वेंडर सभी का बैकग्राउंड चेक अनिवार्य कर दिया गया है.
ऋषि नेगी ने यह भी खुलासा किया कि शो को सुचारू रूप से चलाने और सुरक्षा को लेकर कोई कमी न रहे, इसके लिए करीब 600 लोगों की टीम लगातार काम कर रही है. यह टीम तीन शिफ्टों में बंटी हुई है और हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे एक्टिव रहती है.
उन्होंने कहा, “हमारी टीम में महिलाएं भी शामिल हैं. कंटेंट सिक्योरिटी और ग्राउंड लेवल लॉजिस्टिक्स को लेकर हम बिल्कुल भी समझौता नहीं करते. यही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं.”
सलमान खान को पिछले कुछ सालों में कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. अप्रैल 2024 में तो मामला और गंभीर हो गया था, जब उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर फायरिंग की घटना हुई. बाद में पता चला कि इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था. गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी भी ली थी.
इस घटना के बाद सलमान खान ने अपनी निजी सुरक्षा को भी और मजबूत किया. उन्होंने अक्टूबर 2024 में एक बुलेटप्रूफ एसयूवी खरीदी, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा, अपने मुंबई स्थित घर की बालकनी में भी बुलेटप्रूफ ग्लास लगवा दिया.
बिग बॉस 18 के दौरान भी सलमान की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए थे. उस वक्त सेट पर लगभग 60 सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहते थे और जब भी सलमान मौजूद होते, तो किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक होती थी.
आज की तारीख में सलमान खान के लिए सुरक्षा एक सामान्य जरूरत से कहीं ज्यादा बन गई है. मेकर्स और उनकी निजी टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…